Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: परिजनों ने जिसे मोनिका समझ कर दिया अंतिम संस्कार वह मथुरा में जिंदा मिली

Fatehpur UP News सांकेतिक फ़ोटो

ललौली थाना क्षेत्र में नाले में मिले युवती के शव मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।शव की पहचान जहानाबाद के रहने वाले शिवप्रसाद रैदास ने अपनी बेटी मोनिका के रूप में की थी।लेकिन वही मोनिका मथुरा जिले में जिंदा मिली है. Fatehpur UP News Lalauli Girl Murder Letest News

Fatehpur UP News: जिस शव को परिजनों ने अपनी बेटी का शव बता पुलिस से सुपुर्दगी लेकर अंतिम संस्कार कर दिया वह युवती मथुरा ज़िले में पुलिस को जिंदा मिली।इस खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस ने शव की शिनाख्त करने वाले परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।मामला ललौली थाना क्षेत्र के एक नाले में बीते दिनों मिले युवती के शव का है।Fatehpur Lalauli girl murder news

उल्लेखनीय है कि बीते 15 जून को ललौली थाना क्षेत्र के ललौली मुत्तौर मार्ग पर निर्जन साथ में एक नाले में 19 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला था।शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने फ़ोटो सर्कुलेट की।शव मिलने के 48 घण्टे के बाद शव की शिनाख्त के लिए जनपद के जहानाबाद कस्बे में रहने वाला परिवार आगे आया।कस्बे में रहने वाले शिवप्रसाद रैदास ने बताया कि उनकी बेटी मोनिका बीते 2 जून को घर से लापता हो गई थी।यह शव मोनिका का ही है।पुलिस ने परिजनों से लिखित हलफनामा लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव की सुपुर्दगी दे दी।परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।Fatehpur Crime News Jahanabad Girl Murder

परिजनों ने गुमसुदगी की रिपोर्ट जहानाबाद थाने में दर्ज कराई थी।पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।जिसके बाद गुमसुदगी की रिपोर्ट को हत्या सहित साक्ष्य मिटाने की धाराओं में तरमीम कर दिया गया था।

जिंदा निकली मोनिका..

Read More: UP Panchayat Ghotala: फतेहपुर की इस पंचायत में 1500000 का घोटाला, डीएम की नोटिस, क्या प्रधान सचिव पर होगी कार्रवाई?

पुलिस को इस मामले में कई शंकाएं थीं।परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी ग़ायब हुई बेटी मोनिका के रूप में करने के बाद दो तीन युवकों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।जिसके बाद पुलिस ने युवकों को थाने में लाकर पूछताछ भी की।

Read More: कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल

इस बीच पुलिस ने मोनिका की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू की।पुलिस ने सर्विलांस की मदद से नम्बर को ट्रेस करना शुरू किया।लोकेशन मथुरा ज़िले की मिली जिसके बाद बाद पुलिस की एक टीम मथुरा के लिए रवाना हुई।औऱ जब पुलिस वहां पहुँचीं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि जिस मोनिका का शव बता परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था वह मथुरा ज़िले जिंदा मिली।बताया जा रहा है मोनिका ने घर से ग़ायब होने के बाद मथुरा में शादी कर ली है।पुलिस मोनिका को अपने साथ फतेहपुर ले आई है।

Read More: Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

फिर वो लाश किसकी..

मोनिका के परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने जानबूझकर शव की ग़लत शिनाख्त की या अनजाने में उनसे भूल हुई है।अब जबकि यह स्पष्ट हो गया है कि वह शव मोनिका का नहीं है तो फ़िर शव है किसका।अब पुलिस की रडार पर मोनिका औऱ उसके परिजन हैं।क्योंकि जो शव बरामद हुआ था उसका चेहरा इतना बिगड़ा नहीं था कि परिजन धोखा खा जाएं।ये पूरा मामला किसी गहरी साज़िश की ओर इशारा कर रहा है।जिसमें मोनिका औऱ उसका परिवार शामिल हो सकता है!

20 Jun 2021 By Shubham Mishra

Fatehpur UP News: परिजनों ने जिसे मोनिका समझ कर दिया अंतिम संस्कार वह मथुरा में जिंदा मिली

Fatehpur UP News: जिस शव को परिजनों ने अपनी बेटी का शव बता पुलिस से सुपुर्दगी लेकर अंतिम संस्कार कर दिया वह युवती मथुरा ज़िले में पुलिस को जिंदा मिली।इस खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस ने शव की शिनाख्त करने वाले परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।मामला ललौली थाना क्षेत्र के एक नाले में बीते दिनों मिले युवती के शव का है।Fatehpur Lalauli girl murder news

उल्लेखनीय है कि बीते 15 जून को ललौली थाना क्षेत्र के ललौली मुत्तौर मार्ग पर निर्जन साथ में एक नाले में 19 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला था।शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने फ़ोटो सर्कुलेट की।शव मिलने के 48 घण्टे के बाद शव की शिनाख्त के लिए जनपद के जहानाबाद कस्बे में रहने वाला परिवार आगे आया।कस्बे में रहने वाले शिवप्रसाद रैदास ने बताया कि उनकी बेटी मोनिका बीते 2 जून को घर से लापता हो गई थी।यह शव मोनिका का ही है।पुलिस ने परिजनों से लिखित हलफनामा लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव की सुपुर्दगी दे दी।परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।Fatehpur Crime News Jahanabad Girl Murder

परिजनों ने गुमसुदगी की रिपोर्ट जहानाबाद थाने में दर्ज कराई थी।पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।जिसके बाद गुमसुदगी की रिपोर्ट को हत्या सहित साक्ष्य मिटाने की धाराओं में तरमीम कर दिया गया था।

जिंदा निकली मोनिका..

पुलिस को इस मामले में कई शंकाएं थीं।परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी ग़ायब हुई बेटी मोनिका के रूप में करने के बाद दो तीन युवकों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।जिसके बाद पुलिस ने युवकों को थाने में लाकर पूछताछ भी की।

इस बीच पुलिस ने मोनिका की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू की।पुलिस ने सर्विलांस की मदद से नम्बर को ट्रेस करना शुरू किया।लोकेशन मथुरा ज़िले की मिली जिसके बाद बाद पुलिस की एक टीम मथुरा के लिए रवाना हुई।औऱ जब पुलिस वहां पहुँचीं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि जिस मोनिका का शव बता परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था वह मथुरा ज़िले जिंदा मिली।बताया जा रहा है मोनिका ने घर से ग़ायब होने के बाद मथुरा में शादी कर ली है।पुलिस मोनिका को अपने साथ फतेहपुर ले आई है।

फिर वो लाश किसकी..

मोनिका के परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने जानबूझकर शव की ग़लत शिनाख्त की या अनजाने में उनसे भूल हुई है।अब जबकि यह स्पष्ट हो गया है कि वह शव मोनिका का नहीं है तो फ़िर शव है किसका।अब पुलिस की रडार पर मोनिका औऱ उसके परिजन हैं।क्योंकि जो शव बरामद हुआ था उसका चेहरा इतना बिगड़ा नहीं था कि परिजन धोखा खा जाएं।ये पूरा मामला किसी गहरी साज़िश की ओर इशारा कर रहा है।जिसमें मोनिका औऱ उसका परिवार शामिल हो सकता है!

Tags:

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
15 जून 2026 का दिन सोमवती अमावस्या और विशेष शुभ संयोगों के कारण आध्यात्मिक, पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण...
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में

Follow Us