Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर की मोहिनी ने तोड़ दिया दम ! दो घंटे बिना इलाज के डॉक्टरों ने रोका, फिर किया रैफर

Fatehpur News: फतेहपुर की मोहिनी ने तोड़ दिया दम ! दो घंटे बिना इलाज के डॉक्टरों ने रोका, फिर किया रैफर
फतेहपुर के ट्रामा सेन्टर में जगदीश अपनी बेटी मोहिनी के साथ : Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक सात वर्षीय मासूम ने इलाज के अभाव में जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के बरौहा गांव की है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में इलाज के अभाव में सात वर्षीय मोहिनी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. मामला हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के बरौहा गांव का है.

जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची तेज बुखार में अचानक बेहोश हो गई और उसी अचेतन अवस्था में परिजनों ने उसे पानी पिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. आनन-फानन में उसे सीएचसी हुसैनगंज ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल और सदर अस्पताल से कानपुर हैलेट के लिए रैफर किया गया लेकिन हैलेट जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. 

दो घंटे सीएचसी हुसैनगंज में तड़पती रही मासूम 

फतेहपुर (Fatehpur) के हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के बरौहा के रहने वाले जगदीश चौहान की सात वर्षीय बेटी मोहिनी को अचानक पैर में फाइलेरिया की शिकायत हुई उसका बायां पैर फूलने लगा था. जगदीश ने पहले झाड़ फूंक का सहारा लेते हुए उसका इलाज करवाया.

बताया जा रहा है कि अचानक बच्ची को बीमारी की वजह से तेज बुखार हो गया. जानकारी के मुताबिक बुखार इतना तेज था कि मोहिनी अचेत हो गई तभी ना समझी में परिजनों ने उसे पानी पिला. बताया जा रहा है कि पानी पिलाते ही उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी सांस उखड़ने लगी. आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज ले जाया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार

जगदीश आरोप लगाते हुए कहते हैं कि सीएचसी में करीब दो घंटे वो रहे लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करना भी मुनासिब नहीं समझा बाद में जिला अस्पताल के लिए उसे रैफर कर दिया गया. जगदीश ने बताया कि जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर हालत में कानपुर हैलेट के लिए रैफर किया गया लेकिन जाने से पहले ही उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया. 

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

जानकारी का अभाव, डॉक्टरों की लापरवाही, मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा, सब जिम्मेदार हैं मोहिनी की मौत के

जीवन जीने से पहले मौत को गले लगाने वाली मोहिनी ने आज दम नहीं तोड़ा उसने इस भ्रष्ट व्यवस्था को आइना दिखाया है. सीएचसी हुसैनगंज में डॉक्टरों की लापरवाही हो या मेडिकल कॉलेज के नाम का सदर अस्पताल जहां इतने बरस के बाद भी न तो वेंटीलेटर है ना ही ट्रेंड डॉक्टर.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

बताया जा रहा है Expiration Condition की जिस स्थिति में मोहिनी पहुंची थी उसे अगर तुरंत सटीक इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती. लेकिन नाम के मेडिकल कॉलेज में वो व्यवस्था कहां. पहले परिजनों की झाड़ फूंक और बेहोशी में पानी पिलाने की ना समझी फिर डॉक्टरों की लापरवाही सब जिम्मेदार हैं मोहिनी की मौत के.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us