Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Success Story: फतेहपुर की शिक्षामित्र का बेटा आशीष बाजपेयी IIT के लिए चयनित ! गणित में मिले 99 वें नंबर

Fatehpur Success Story: फतेहपुर की शिक्षामित्र का बेटा आशीष बाजपेयी IIT के लिए चयनित ! गणित में मिले 99 वें नंबर
फतेहपुर के आशीष का IIT के लिए चयन : फोटो साभार स्वजन

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) की शिक्षामित्र संगीता बाजपेयी और रिटायर्ड फौजी देवानंद बाजपेयी का बेटा आशीष बाजपेयी आईआईटी के लिए चयनित हुआ है. चयन के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई. आस पास के लोग और रिश्तेदार आशीष और उसके परिजनों को शुभ कामनाएं दे रहे हैं

फतेहपुर के आशीष बाजपेयी का आईआईटी के लिए चयन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का फतेहपुर (Fatehpur) होनहारों से खाली नहीं है. यूपीएससी, पीसीएस, यूपी बोर्ड, सहित वैज्ञानिक बनने का सफ़र इस माटी में जन्में युवाओं ने तय किया है. ऐसा ही एक होनहार है आशीष बाजपेयी जिन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर इंडियन इंस्ट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) की कठिन परीक्षा को पास किया है. हालाकि अभी उनकी एक परीक्षा और बांकी है जिसके बाद उनको किस आईआईटी में प्रवेश मिलेगा यह सुनिश्चित होगा.

सूबेदार मेजर से रिटायर्ड हुए पिता, मां हैं टीचर 

फतेहपुर के ग्राम भरसवां के मूलरूप से रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार मेजर देवानंद बाजपेयी वर्तमान में शहर के जयराम नगर में रहते हैं. उनके बेटे आशीष बाजपेयी ने अपने पिता का नाम रोशन करते हुए आईआईटी जैसी कठिन परीक्षा को पास किया है.

fatehpur_ashish_bajpai_iit_selected
फतेहपुर के आशीष बाजपेयी अपने परिवार के साथ

मां संगीता बाजपेयी शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं. जानकारी के मुताबिक आशीष की एक बड़ी बहन कनक है जो की नीट की तैयारी कर रही है. आशीष के चयन के बाद परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई

महर्षि से हाईस्कूल कोटा से तैयारी 

आशीष बाजपेयी ने फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर से हाईस्कूल की परीक्षा पास किया है उसके बाद उन्होंने राजस्थान के कोटा से इंटरमीडिएट और वहीं से इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोचिंग शुरू कर दी.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

जानकारी देते हुए उनके रिश्तेदार गौरव मिश्रा बताते हैं कि अभी तक आशीष का इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया है. उसकी जेईई मेंस में रैंक 5501 है. गौरव करते हैं कि आशीष बचपन से पढ़ने में काफी तेज था. उसको जरूर कोई अच्छी आईआईटी में चयन मिलेगा

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us