Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur IAS Success Story: फतेहपुर के दो होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान ! क्रैक की यूपीएससी परीक्षा

Fatehpur IAS Success Story: फतेहपुर के दो होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान ! क्रैक की यूपीएससी परीक्षा
फतेहपुर के होनहार बाएं शुभांसी सिंह दाएं अभिषेक सिंह : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले दो होनहारों ने यूपीएससी (UPSC Results 2023) परीक्षा पास करते हुए जिले का नाम रोशन किया है. विजयीपुर के शिवपुर की शुभांसी ने 298 रैंक और धाता क्षेत्र के जयरामपुर गुरगौला के अभिषेक सिंह 692 वीं रैंक अर्जित की है.

फतेहपुर ने भी लहराया UPSC में परचम, विजयीपुर और धाता ने मारी बाजी

यूपीएससी (UPSC CSC) की परीक्षा में फतेहपुर (Fatehpur) जनपद की शुभांसी (Shubhansi) और अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने अपने जिले का परचम फहराया है. विजयीपुर ब्लॉक के शिवपुर की मूलनिवासी शुभांसी ने 298 वीं रैंक हासिल की है तो वहीं धाता ब्लॉक के जयरामपुर गुरगौला के अभिषेक सिंह ने 692 वीं रैंक अर्जित की है. परीक्षा परिणाम आने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. 

शुभांसी ने चाची के मार्गदर्शन में पढ़ाई कर बाबा का सपना किया पूरा

फतेहपुर के विजयीपुर ब्लॉक के शिवपुर गांव के मूल निवासी मानेंद्र सिंह की पुत्री की पुत्री ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC की परीक्षा पास की है. शिवांसी के पिता मानेंद्र सिंह कानपुर के चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय में संपत्ति एवं प्रशासन अधिकारी के पद से सेवानिवृत हैं. मां ममता सिंह गृहणी हैं.

ias_ success_story_shubhansi_singh_with_family
फतेहपुर की शुभांसी अपने परिवार के साथ : Image Credit Original Source

शिवांसी के बाबा स्व. मोतीलाल सिंह जिन्हें लोग मैनेजर साहब कहते थे एक समाजसेवी रहे हैं जिनकी हमेशा से इच्छा रही है कि उनके परिवार से कोई आईएएस बने. आखिरकार शुभांसी ने अपने बाबा का सपना पूरा कर दिया. बात करें शुभांसी के शिक्षा की तो उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई DPS कानपुर से की है.

उसके बाद कानपुर आईआईटी से बीटेक करने के बाद अमेरिकन एक्सप्रेस में एक साल नौकरी में भी लेकिन कोरोना के दौरान उसने नौकरी छोड़ दी फिर अपनी चाची डॉ. शीलू सिंह के मार्गदर्शन में यूपीएससी की पढ़ाई शुरू कर दी और दूसरे प्रयास में सफलता अर्जित की. हालाकि शुभांसी का परिवार काफी समय से कानपुर में रह रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

सेना के जवान का बेटा है अभिषेक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता

फतेहपुर के धाता विकास खंड के जयरामपुर गुरगौला निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत सुरेश सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने यूपीएससी परीक्षा पास करते हुए अपने जिले और क्षेत्र का मान बढ़ाया है. उसने 692 वीं रैंक अर्जित की है.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

अभिषेक ने हाईस्कूल की परीक्षा देहरादून और इंटरमीडिएट जयपुर से पास की है उसके बाद गवर्मेंट कॉलेज गोहाटी आईआईटी से बीटेक किया. उसके बाद आईआईएम लखनऊ से एमबीए किया फिर नौकरी करते हुए यूपीएससी की तैयारी करते रहे. तीसरे प्रयास में अभिषेक ने ये परीक्षा क्रैक कर ली.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us