Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में जयमाल के समय पहुंचे प्रेमी ने काटा हंगामा ! भरी महफ़िल में घंटो चला बवाल

Fatehpur UP News: फतेहपुर में जयमाल के समय पहुंचे प्रेमी ने काटा हंगामा ! भरी महफ़िल में घंटो चला बवाल
फतेहपुर में जयमाल के समय पहुंचे प्रेमी ने काटा हंगामा : प्रतीकात्मक फोटो: Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में प्रेमिका की शादी में पहुंचे प्रेमी ने गेस्ट हाउस में ही हंगामा कर दिया. मामला औंग (Aung) थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस का है. प्रेमी के उत्पात करने पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है.

फतेहपुर में प्रेमिका की शादी में पहुंचे प्रेमी ने काटा हंगामा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में प्रेमिका की शादी में पहुंचे प्रेमी ने नशे की हालत में खूब उत्पात मचाया. मामला औंग थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात कस्बे के एक गेस्ट हाउस में जयमाल के दौरान पड़ोसी गांव का युवक शादी में पहुंचा और दुल्हन का प्रेमी बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि इतने में दूल्हे और दुल्हन पक्ष ने युवक की धुनाई कर दी और पुलिस को फोन करके बुला लिया. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई.

फतेहपुर में शादी के दौरान दुल्हन के प्रेमी का हंगामा

फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की मंगलवार को शादी थी. कस्बे के एक गेस्ट में शादी की सारी रस्में होनी थी. जानकारी के मुताबिक कानपुर से बारात देर शाम गेस्ट हाउस पहुंच चुकी थी और अगवानी के बाद बाद दूल्हा दुल्हन का जयमाल होना था.

fatehpur_aung_jaimala_news
Image Credit Original Source

बताया जा रहा है तभी नशे की हालत में पड़ोसी गांव का युवक अपने को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए हंगामा करने लगा. कुछ लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माना तो दोनों पक्षों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी. लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया.

प्रेमी चिल्लाता रहा इसने मुझे धोखा दिया है, मचा जमकर बवाल

फतेहपुर के औंग कस्बे के एक गेस्ट हाउस पहुंचे युवक ने जयमाल के समय दुल्हन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसने मुझे धोखा दिया है. नशे की धुन में उसने चिल्लाते हुए कहा कि ये भी मुझसे प्यार करती है और इसने मुझसे शादी का वादा किया था लेकिन अब ये किसी और से शादी कर रही है. हंगामा शुरू होते ही चारो ओर हड़कंप मच गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष के लोग युवक को खीच कर दूसरी ओर ले गए और उसको बार-बार समझाते रहे लेकिन नशा उसपर इस कदर हावी था कि वो कुछ समझना ही नहीं चाहता था. जानकारी के मुताबिक युवक फिर से स्टेज के पास पहुंच कर हंगामा करने लगा इतने में दोनो पक्ष के लोगों ने उसको जमकर मारा और पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us