Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

25 दिनों तक सपनों में आदेश देते रहे खाटू श्याम: खुदाई में निकली मूर्ति, गांव में चमत्कार से उमड़ा जनसैलाब

25 दिनों तक सपनों में आदेश देते रहे खाटू श्याम: खुदाई में निकली मूर्ति, गांव में चमत्कार से उमड़ा जनसैलाब
उन्नाव में धरती से प्रगट हुए खाटू श्याम, 25 दिनों से आ रहे थे सपने: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बिचपरी गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खुदाई के दौरान खाटू श्याम की मूर्ति मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीण का दावा है कि 25 दिनों तक सपने में भगवान ने खुद को बाहर निकालने को कहा. मूर्ति मिलते ही पूजा शुरू हो गई.

Unnao Khatu Shyam Murti: यूपी के उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित बिचपरी गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरानी और आस्था से भर दिया है. यहां एक ग्रामीण को 25 दिनों तक लगातार सपने में खाटू श्याम के दर्शन होते रहे. सपने में बताए स्थान पर खुदाई करने पर पीली धातु की मूर्ति निकलने से गांव में धार्मिक उत्साह चरम पर पहुंच गया.

25 दिनों तक लगातार सपनों में आते रहे खाटू श्याम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिचपरी गांव निवासी अजय पाल की पिछले करीब 25 दिनों से उनकी रातों की नींद पूरी तरह खराब हो गई थी. उन्होंने बताया कि रोजाना सपने में खाटू श्याम के दर्शन होते थे. सपने में भगवान उनसे कहते थे कि वे पीपल के पेड़ के नीचे दबे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालकर स्थापित किया जाए.

शुरुआत में अजय पाल ने इन सपनों को सामान्य मानकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब रोज वही सपना आने लगा और मानसिक बेचैनी बढ़ने लगी, तब उन्होंने इसे ईश्वरीय संकेत मानना शुरू किया. अजय पाल का कहना है कि सपने में स्थान तक स्पष्ट रूप से दिखाई देता था, जिससे उन्हें खुदाई करने का साहस मिला.

सपने में बताए स्थान पर हुई खुदाई, मूर्ति निकलते ही मचा हड़कंप

अजय पाल ने अपने सपनों की जानकारी गांव के कुछ बुजुर्गों और परिचितों को दी. इसके बाद पीपल के पेड़ के नीचे खुदाई का निर्णय लिया गया. जैसे ही मिट्टी हटाई गई, वहां से पीली धातु से बनी एक आकर्षक मूर्ति निकली. मूर्ति निकलते ही मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए.

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

ग्रामीणों का मानना है कि यह खाटू श्याम की प्राचीन मूर्ति है. मूर्ति मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई. लोग इसे चमत्कारिक घटना बताते हुए भगवान की कृपा मान रहे हैं.

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

उसी स्थान पर मूर्ति की स्थापना और शुरू हुई पूजा अर्चना

मूर्ति मिलने के बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इसे उसी स्थान पर स्थापित किया जाएगा, जहां से यह प्रकट हुई है. खुदाई वाली जगह को साफ कर ईंट बिछाई गई और छोटा सा चबूतरा तैयार किया गया. इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना शुरू की गई.

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

गांव में भजन कीर्तन गूंजने लगे और लोगों ने फूल माला चढ़ाकर खाटू श्याम से मनोकामनाएं मांगीं. ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान अब नियमित पूजा स्थल बनेगा और भविष्य में यहां मंदिर निर्माण की भी संभावना है.

खबर फैलते ही गांव बना आस्था का केंद्र

मूर्ति मिलने की सूचना जैसे ही आसपास के गांवों में पहुंची, वैसे ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया. दूर दूर से लोग बिचपरी गांव पहुंचकर दर्शन करने लगे. महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी इस घटना को ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं. लोगों ने पूजा अर्चना के साथ साथ प्रसाद भी चढ़ाया. पूरे गांव में धार्मिक माहौल बन गया है. ग्रामीणों का कहना है कि खाटू श्याम की कृपा से गांव धन्य हो गया है और यह घटना जीवन भर याद रखी जाएगी.

पुलिस पहुंची मौके पर, प्रशासन को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलने पर हसनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि अजय पाल के खेत में खुदाई के दौरान एक छोटी मूर्ति निकली है, जिसे ग्रामीणों ने वहीं स्थापित कर दिया है.

पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और स्थिति को शांतिपूर्ण पाया. थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके. फिलहाल गांव में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us