Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: लूट की घटनाओं से महकमें में हलचल ! फतेहपुर पहुंचें एडीजी आईजी

Fatehpur News: लूट की घटनाओं से महकमें में हलचल ! फतेहपुर पहुंचें एडीजी आईजी
फतेहपुर में लूट की घटनाओं का जायजा लेने पहुंचे एडीजी आईजी : Image Credit Fatehpur Police

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में लागतार हो रही लूट की घटनाओं ने पुलिस महकमें को थर्रा दिया है. बीसी संचालक अतुल तिवारी के साथ लूट और गोलीकांड के बाद जनपद पहुंचे एडीजी और आईजी ने मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं.

Fatehpur News: यूपी का फतेहपुर इन दिनों लूट की लगातार हो रही घटनाओं से प्रदेश की चर्चाओं में बना हुआ है. 72 घंटे के अंदर ताबड़तोड़ हुई तीन घटनाओं ने पुलिस महकमें की नींद उड़ा दी है.

बीसी संचालक अतुल तिवारी के साथ लूट और फिर जानलेवा हमले के बाद मंगलवार को एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर और आईजी प्रेम गौतम घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे और मातहतों को फटकार लगाई. हालाकि जिले की पुलिस लागतार छापेमारी कर रही है. और एक घटना का एनकाउंटर करते हुए तीन बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया है. 

फतेहपुर में लूट की घटनाओं के चलते पहुंचे एडीजी 

फतेहपुर में एक के बाद एक हुई लूट की वारदातों से राह चलते लोगों के मन में डर बैठ गया है. दिन के उजाले में चलने से लोग कतराने लगे हैं. 72 घंटे के अंदर हुई तीन घटनाओं ने जोन के अधिकारियों को जनपद आने के लिए विवश कर दिया. मंगलवार को प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर और आईजी प्रेम गौतम थरियांव थाना क्षेत्र के बरियारपुर मोड़ पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया.

आपको बतादें कि सोमवार दोपहर औरेई के रहने वाले बीसी संचालक अतुल तिवारी के साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था और विरोध करने पर गोलीमार कर घायल कर दिया जिनका जिला अस्पताल में अभी भी इलाज किया जा रहा है. बीसी संचालक का हाल जानने के लिए एडीजी और आईजी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को जल्द न्याय के लिए ढांढस बंधाया. 

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

एक ही पैटर्न के साथ घटना को दे रहे अंजाम, एडीजी ने कहा जल्द होगा खुलासा

जिले में ताबड़तोड हुई लूट की घटनाओं में बदमाशों ने एक ही पैटर्न के आधार पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया है. बकेवर की घटना को अगर छोड़ दें तो दो घटनाएं दिनदहाड़े और बीच सड़क की गई हैं. बदमाशों ने एक बाइक और तीन लोगों को शामिल करते हुए पहले पीछे से बीसी संचालकों को धक्का मारा है फिर डराते हुए पैसा लूट कर फरार हो गए.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

हालाकि सुल्तानपुर घोष पुलिस ने सुबह एनकाउंटर करते हुए तीन शातिर बदमाशों को हिरासत में लिया है और क्षेत्र में हुई घटना का अनावरण किया. हालाकि पुलिस अन्य हुई वारदातों का लिंक खोज रही है. मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि 48 घंटे के अंदर लूट की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वारदातों के लिए कई टीमें लगाई गईं हैं

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us