Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में सपा नेता का रौब ! धोखाधड़ी करके महिला से हड़प लिए लाखों, FIR दर्ज

Fatehpur News: फतेहपुर में सपा नेता का रौब ! धोखाधड़ी करके महिला से हड़प लिए लाखों, FIR दर्ज
फतेहपुर में सपा नेता आजम खान ने महिला के साथ की लाखों की धोखाधड़ी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक सपा नेता ने प्लाट की रजिस्ट्री के नाम पर महिला से लाखों रुपए हड़प लिए हैं. पीड़ित ने सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) में मुकदमा दर्ज कराया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक महिला ने सपा नेता के खिलाफ धोखाधड़ी करके पैसे हड़पने का मुकदमा दर्ज करवाया है. आरोप है कि प्लाट की रजिस्ट्री के बाद 12 लाख रुपए उससे हड़प लिए उसके बाद आज तक कब्जा नहीं दिया है.

पीड़ित के पैसा मांगने पर सपा का बड़ा नेता बताकर धमकी देता है. बताया जा रहा है कि आरोपी आजम खान कोतवाली क्षेत्र है जबकि महिला मलवां थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मैं सपा का बड़ा नेता हूं कुछ बिगाड़ नहीं सकते 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के मरदनपुर दमापुर गांव की रहने वाली रेनू देवी पत्नी विनोद कुमार ने तहरीर में बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के इमामगंज मोहल्ला निवासी आजम खान से करीब डेढ़ साल पहले 40 बाई 60 फिट का एक प्लाट 16 लाख रुपए में खरीदा था.

महिला ने बताया कि आधा पैसा नकद और बाकी का चेक के रूप में दिया था. पीड़ित ने कहा कि प्लाट का दाखिल खारिज भी करवा लिया गया है लेकिन आज तक आरोपी ने प्लाट पर कब्जा नहीं दिया. कब्जे की बात करने पर आजम खान कहता है कि सपा का बड़ा नेता हूं कुछ कर नहीं पाओगे. 

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

चार लाख रुपए देकर मामला निपटना चाहता है आरोपी आजम खान 

पीड़ित महिला का आरोप है कि जब प्लाट में कब्जा नहीं मिला तो आजम खान से अपने पैसे वापस मांगे तो ऑनलाइन दो किस्तों में बीते जुलाई को 4 लाख वापस किए उसके बाद आज तक 12 लाख रुपए नहीं दिए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

जमीन मांगने पर कहा कि मैंने दूसरे को एग्रीमेंट कर दिया है. महिला ने पुलिस से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं सदर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us