Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा जल जीवन मिशन ! लामबंद हुआ विपक्ष

Fatehpur UP News: फतेहपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा जल जीवन मिशन ! लामबंद हुआ विपक्ष
फतेहपुर में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार लामबंद हुआ विपक्ष, बाएं बीरेंद्र सिंह चौहान और संतोष द्विवेदी दाएं प्रतीकात्मक फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के अंतर्गत हो रहे काम में लगातार अनियमिताएं सामने आ रही हैं. कांग्रेस और सपा इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध लामबंद होते दिखाई पड़ रहे हैं.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में हर घर नल, हर घर जल से जुड़ी योजना जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) ठेकेदारी प्रथा के चलते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है. सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गई है.

गांवों की टूटी सड़कों के चलते लोगों का निकलना दूभर हो रहा. सबसे बड़ी बात ये है कि जनप्रतिनिधि सबकुछ जानते हुए भी खामोश हैं. विपक्ष अब इस मुद्दे को लेकर लामबंद होता दिखाई पड़ रहा है. कांग्रेस और सपा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस पर निशाना साधा है.

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन आंदोलन करेगा विपक्ष

फतेहपुर जनपद में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के अंतर्गत हो रहे काम में भारी अनियमिताओं के चलते शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान और सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सदस्य संतोष द्विवेदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए शासन प्रशासन जनता के धन का दुरूपयोग कर रहा है.

बीरेंद्र सिंह चौहान कहते हैं कि इस मिशन के तहत काम करने वाले ठेकेदार नियम के विरुद्ध काम कर रहे हैं साथ ही घटिया सामग्री का प्रयोग करते हुए गुणवक्ताविहीन काम किया जा रहा है. बीरेंद्र कहते हैं कि धन की लूट को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जनता के बीच जाकर ये जनांदोलन का रूप लेगा.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

सांठ-गांठ करके हो रहा काम, ठेकेदार दे रहे लोगों को धमकी

जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के अंतर्गत हो रहे काम में मनमानी तरीकों से धन का बंदर बांट करने का आरोप लगाते हुए सपा नेता संतोष द्विवेदी कहते हैं कि ठेकेदार छोटे-छोटे पेटी कांट्रेक्टरों को ठेका देकर गांव में काम करवा रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

गांवों की पक्की सड़कों को खोद डाला गया है. घटिया सामग्री से जल्द काम निपटाकर पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है. संतोष कहते हैं कि ग्राम प्रधान, सचिव और इंजिनियर से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर आपस में खेल किया जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

उन्होंने कहा कि जब कोई इसके विरुद्ध आवाज उठाने की कोशिश करता है तो मुकदमे में फसाने की धमकी देते हैं. सपा नेता ने कहा कि ये ठेकेदार और इनके कर्मचारी अपने आपको जलनिगम का अधिकारी कर्मचारी बताकर दबाव डालते हैं. संतोष ने पूरे जिले में हो रहे जल जीवन मिशन के काम को लेकर उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की है अन्यथा की स्थित में जन आंदोलन होगा.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us