Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर की नूरी जामा मस्जिद में क्या चलेगा बुलडोजर? हाइकोर्ट पहुंचा मामला

UP Fatehpur News: फतेहपुर की नूरी जामा मस्जिद में क्या चलेगा बुलडोजर? हाइकोर्ट पहुंचा मामला
फतेहपुर के ललौली स्थित नूरी जामा मस्जिद को गिराने का मामला पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में स्थित नूरी जामा मस्जिद (Noori Jama Masjid) के ध्वस्तीकरण (Demolition) का प्रकरण इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर ये कदम उठाया गया है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में करीब 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद (Noori Jama Masjid) को सड़क चौड़ीकरण के चलते लोक निर्माण विभाग (PWD) the ध्वस्तीकरण (Demolition) की कार्रवाई करने जा रहा है.

सरकारी आदेश को चुनौती देते हुए ये प्रकरण इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) पहुंचा है. बताया जा रहा है कि दायर याचिका पर 6 दिसंबर को सुनवाई होनी थी लेकिन किसी कारण वश मामला टल गया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी. 

नूरी जामा मस्जिद के गिरने का मामला गर्माया 

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली (Lalauli) क्षेत्र में बनी नूरी जामा मस्जिद (Noori Jama Masjid) को सड़क चौड़ीकरण के चलते उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (UP PWD) एक बड़े हिस्से को गिराने की तैयारी कर रहा है.

बताया जा रहा है कि इसके लिए बाकायदा आदेश भी जारी कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्जिद कमेटी ने इस मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में चुनौती दी है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

वकील सैय्यद अज़ीम उद्दीन के माध्यम दायर की गई याचिका में कहा गया है कि इस कार्रवाई को तुरन्त रोका जाए साथ ही इसे पुरातत्व स्थल के रूप में घोषित करते हुए 1958 अधिनियम के तहत संरक्षित किया जाए. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

180 साल पुरानी है ललौली की नूरी जामा मस्जिद 

मस्जिद कमेटी ने दावा करते हुए कहा है कि नूरी जामा मस्जिद (Noori Jama Masjid) 180 साल पुरानी है जो कि धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिकता का केंद्र है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स में उन्होंने कहा है कि एक बार इसको नष्ट करने के बाद इसकी ऐतिहासिक संरचनाओं को बहाल नहीं किया जा सकता है. इसके ध्वस्तीकरण (Demolition) से स्थानीय समुदाय को क्षति होगी. हालांकि 6 दिसंबर की सुनवाई को टाल दिया गया है अब 13 दिसंबर को सुनवाई होगी.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us