Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर की नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर ! भारी पुलिस फोर्स की तैनाती

UP Fatehpur News: फतेहपुर की नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर ! भारी पुलिस फोर्स की तैनाती
फतेहपुर की नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) ललौली (Lalauli) में स्थित नूरी जामा मस्जिद (Noori Jama Masjid) के एक बड़े हिस्से को प्रशासन की मौजूदगी में ढहा (Demolished) दिया गया. मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जनपद के ललौली कस्बे की नूरी जामा मस्जिद (Noori Jama Masjid) के एक बड़े हिस्से को मंगलवार सुबह भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर PWD ने अवैध निर्माण को लेकर एक महीने पहले नोटिस जारी की थी. एसडीएम अविनाश त्रिपाठी और एएसपी विजय शंकर मिश्र की मौजूदगी में रोड से जुड़े हिस्से को तोड़ दिया गया. 

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

हाईकोर्ट की सुनवाई से पहले ही प्रशासन का एक्शन 

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली (Lalauli) क्षेत्र के सदर बाजार स्थित नूरी जामा मस्जिद (Noori Jama Masjid) को सुबह पीएसी कई थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में रोड चौड़ीकरण से जुड़े हिस्से को बुलडोजर की मदद से ढहा (Demolished) दिया गया.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

बताया जा है लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 150 वर्ग फुट हिस्से को हटाने के लिए मस्जिद कमेटी को नोटिस जारी किया था. नोटिस के खिलाफ कमेटी के लोगों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) का दरवाजा खटखटा.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

जानकारी के मुताबिक बीते 6 दिसंबर को होने वाली सुनवाई को किसी कारण वश टाल दिया गया और अगली सुनवाई 13 दिसंबर को रखी गई थी. कोर्ट की सुनवाई से पहले ही मस्जिद के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया.

क्या कहा जिला प्रशासन ने (Noori Jama Masjid)

ललौली की बांदा-बहराइच मार्ग पर चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अवैध निर्माण को लेकर नूरी जामा मस्जिद (Noori Jama Masjid) की कमेटी को बीते अगस्त में ही नोटिस जारी करते हुए अवैध हिस्से को हटाने को कहा गया था.

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अगस्त के बाद 24 सितम्बर को मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण को हटाया गया था लेकिन कमेटी ने इसके लिए समय मांगा था. उन्होंने कहा कि मस्जिद के अवैध निर्माण को सौहार्द पूर्वक हटाया गया है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us