Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मौत के 90 दिन बाद कब्र से बाहर आएगा सचिन ! फंदे से लटका मिला था शव

Fatehpur News: फतेहपुर में मौत के 90 दिन बाद कब्र से बाहर आएगा सचिन ! फंदे से लटका मिला था शव
फतेहपुर में 90 दिनों बाद सचिन का दोबारा पोस्टमार्टम (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मौत के 90 दिनों बाद एक किशोर का शव कब्र से निकल कर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा. परिजनों ने हत्या का लगाया था आरोप. घटना थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के सीतापुर की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में किशोर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है. डीएम सी इंदुमति (IAS C Indumati) के आदेश पर गुरुवार को शव लगभग 90 दिनों बाद निकाल कर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

घटना थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के सीतापुर (Sitapur) गांव की है. परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की जबकि उसकी हत्या करके शव को फांसी पर लटका कर जानबूझ कर सुसाइट बनाया है.

लगभग तीन महीने पहले घर में लटका मिला था सचिन का शव 

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के घासीपुर के रहने वाले बागवान मानसिंह सोनकर कुछ सालों से सीतापुर गांव में अनूप सिंह के मकान में परिवार सहित रहता था. बताया जा रहा है कि मानसिंह आम के बागों को किराए पर खरीदता और उनकी बेंच से परिवार का गुजर बसर करता था.

मानसिंह के परिवार में उसकी पत्नी रेखा, बड़ा बेटा सचिन (15) और छोटा बेटा रूपेश है. जानकारी के मुताबिक बीते 12 जून को मानसिंह सचिन को सीतापुर में छोड़कर अपनी पत्नी और छोटे बेटे रूपेश के साथ घासीपुर गांव गया था. शाम करीब छह बजे जब वो वापस आए तो घर में सचिन का फांसी लगा शव मिला.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

पहले पोस्टमार्टम में निकला था सुसाइट 

घासीपुर से शाम को वापस आने पर घर के बाहर का गेट अंदर से बंद था. कई बार आवाज देने और खटखटाने के बाद भी सचिन बहार नहीं निकला तो परिजनों को घबराहट हुई. मानसिंह दीवाल की बाउंड्री से नीचे उतरे और दरवाजा खोल अंदर जाकर देखा तो कमरे में लगे एक पाइप से सचिन का शव फंदे से लटका मिला.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

देखते ही देखते चारो ओर हड़कंप मच गया आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब पोस्टमार्टम कराया तो परिजन चौंक गए. उनका बेटा सुसाइट कैसे कर सकता है. 

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

मानसिंह ने एक युवक पर दर्ज कराया दर्ज कराया था मुकदमा

मृत सचिन के शव को दुखी परिजनों ने कब्र में दफन कर दिया. परिजन लगातार हत्या की बात करते रहे लेकिन पुलिस ने इसे सुसाइट बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया.

परिजनों का आरोप था कि कुछ समय पहले सीतापुर के युवक पर किसी मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था जिसके चलते उनके बेटे की हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजन शांत नहीं बैठे और सीओ कप्तान से लेकर डीएम के चक्कर काटते रहे. धीरे-धीरे समय गुजरता रहा लेकिन परिजन धैर्य बनाए रहे. 

90 दिन बाद सचिन का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, डीएम ने दिया आदेश

मानसिंह और उसका परिवार लगातार जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काटता रहा और अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाता रहा. डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आखिरकार लगभग 90 दिन के बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया. मीडिया को जानकारी देते हुए सीओ अरुण राय ने बताया कि गुरुवार को शव सचिन का शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर के सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले में...
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Follow Us