Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के वियोग में तीन दिन फांसी में लटका रहा पति ! अचानक हुआ कुछ ऐसा

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के वियोग में तीन दिन फांसी में लटका रहा पति ! अचानक हुआ कुछ ऐसा
फतेहपुर में घर से चली गई पत्नी तो युवक ने लगाई फांसी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक युवक पत्नी के वियोग में तीन दिन तक फांसी में लटका रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लिया. घटना बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के कपरिया ऊसर की है

Fatehpur Suicide News: यूपी के फतेहपुर में एक युवक को अपनी पत्नी से बिछड़ने का ऐसा ग़म हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के कपरिया ऊसर गांव का है.

बताया जा रहा है कि युवक तीन दिन तक फांसी पर झूलता रहा पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. 

राम का विशाल हृदय जब टूटा तो ग़म का सागर फूट पड़ा 

फतेहपुर (Fatehpur) के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के कपरिया ऊसर मजरे गोपालपुर का रहने वाला राम विशाल निषाद (45) पुत्र अच्छेलाल निषाद अपनी पत्नी रामप्यारी के साथ अकेले गांव में रहता था और जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी करता था.

शादी के कई सालों बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं थी फिर भी दोनों में बड़ा प्रेम था. बताया जा रहा है कि एक दिन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिससे नाराज होकर रामप्यारी अचानक घर छोड़कर चली गई.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

पत्नी के प्यार में 15 दिन भटकता रहा पति

पति से झगड़ा करने के बाद अचानक गायब हुई पत्नी को राम विशाल खोजता रहा. नाते रिश्तेदारों से लेकर जान पहचान सभी के घर गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

बताया जा रहा है कि 15 दिनों तक ढूंढने पर रामप्यारी नहीं मिली तो युवक मानसिक तनाव में आ गया और बीते 17 अगस्त की रात को उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक आस-पास के लोगों ने अंतिम बार उसी दिन देखा था. 

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

तीन दिनों तक फांसी में झूलता रहा राम विशाल 

बीते 17 अगस्त की देर शाम को पड़ोसियों ने उसे आखिरी बार देखा था. जानकारों की मानें तो जब तीन दिन तक राम विशाल घर से नहीं निकला तो पड़ोसियों को चिंता हुई. बताया जा रहा है कि बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो ग्रामीणों ने खिड़की से अंदर देखा. राम विशाल फांसी के फंदे से झूल रहा था.

जानकारी होते ही चारो ओर हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला. थाना प्रभारी कांति सिंह के अनुसार युवक ने आत्महत्या कर ली है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us