Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान से हो सकती है बारिश (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. 29 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर के बाद मौसम बिगड़ सकता है. ऐसे में किसानों से लेकर आम लोगों तक को मौसम के बदलाव पर नजर रखने की जरूरत है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 अक्टूबर की सुबह तक इसके शुरुआती तूफानी सिस्टम में बदलने की संभावना है. इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है.

अनुमान है कि 27 और 28 अक्टूबर तक यह सिस्टम चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके बाद आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में इसका असर दिखाई देने की संभावना है. मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने और उससे जुड़े मौसमी बदलावों का प्रभाव उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है.

28 अक्टूबर से पूर्वी यूपी में बारिश के आसार

प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 28 अक्टूबर से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है. इसके चलते कई जिलों में आसमान में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. हालांकि, जिलेवार बारिश की तीव्रता अलग-अलग रह सकती है. ऐसे में किसी खास जिले में बारिश की स्थिति जानने के लिए स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखना जरूरी होगा.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

लखनऊ समेत आसपास के जिलों में भी बदलेगा मौसम

लखनऊ और आसपास के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने का अनुमान है. हालांकि, प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ बारिश होने की संभावना नहीं है.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us