Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में बीच सड़क बैंक कर्मी से जमकर मा'रपीट ! लोगों के रोकने पर भी डंडे से लागतार किया ह'मला

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में बीच सड़क बैंक कर्मी से जमकर मा'रपीट ! लोगों के रोकने पर भी डंडे से लागतार किया ह'मला
फतेहपुर में एसबीआई कर्मी उमेश कुमार से मारपीट : Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एसबीआई बैंक में तैनाती कर्मी के साथ कुछ अराजकतत्वों ने बीच सड़क जमकर मार पीट की. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा चौराहे की है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है. पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Crime News: यूपी के फतेहपुर में बीच सड़क एसबीआई (SBI) बैंक कर्मी के साथ कुछ अराजकतत्वों द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. घटना बुधवार दोपहर तकरीबन एक बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा चौराहे की है.

बताया जा रहा है कि वैगनआर सवार बैंक कर्मी उमेश कुमार ने गलत दिशा से अचानक आए बाइक सवार तीन लोगों को टोंका तो वो आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर कार से घसीट कर जमकर मारा पीटा.

आस पास के लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया फिर भी डंडे से वार करते रहे. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

बीच सड़क जमकर हुआ बवाल, बैंक कर्मी पर डंडे से कई बार

फतेहपुर (Fatehpur) के हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के नौगांव के रहने वाले उमेश कुमार उर्फ उमेश पांडेय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मुख्य शाखा में बतौर एसबीआई कैप में कार्यरत हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उमेश जानकारी देते हुए कहते हैं कि बैंक के काम से खन्ना ऑटो सेल्स गया था वहां से वापस लौटते समय जैसे ही पत्थर कटा चौराहे के पास आनंद मेडिकल स्टोर पहुंचा तो गलत दिशा से एक बाइक पर सवार तीन लोग आ रहे थे. जबरन निकलने पर टोंका तो बाइक सवार आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

उमेश कहते हैं कि जब मैने इसका विरोध किया तो बाइक सवार अपने आप को अरशद बताते हुए मेरे पास आया और कार से घसीटते हुए मारने लगा और उसने अपने दो साथियों को भी बुलाया.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

बताया जा रहा है कि बीच बचाव करने के लिए आस पास के लोग वहां पहुंचे लेकिन अराजकतत्व नहीं रुके और पास में पड़े डंडे से लगातार वार करते रहे और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, वीडियो हुआ वायरल 

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थर कटा चौराहे पर दिनदहाड़े हुई घटना के बाद सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी बैंक कर्मी को डंडे से पीट रहा है.

मामले में पुलिस ने बैंक कर्मी उमेश कुमार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए अरशद और दो अज्ञात के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं जानकारों की माने तो पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाने भी ले गई है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us