Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत

फतेहपुर में 20 हजार की वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड (फाइल फोटो एसपी अनूप कुमार सिंह): Image Credit Original Source

फतेहपुर में पुलिस की वर्दी पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. हत्या में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूलने के आरोप में लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में वसूली के एक मामले ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है. एक युवक को हत्या के मामले में झूठा फंसाने की धमकी देकर वसूली करने का गंभीर आरोप दो सिपाहियों पर लगा है. पीड़ित पक्ष की शिकायत एडीजी तक पहुंचने और वायरल ऑडियो-वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया.

शव मिलने के प्रकरण से जुड़ा है पूरा मामला

पूरा मामला जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरा गांव का है. यहां के रहने वाले मनोज कुमार पासवान उस समय पुलिस के निशाने पर आ गए, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ. आरोप है कि इसी मामले को आधार बनाकर लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात सिपाही मंगला प्रसाद और कुलदीप कुमार ने मनोज को डराना शुरू किया.

दोनों सिपाहियों ने कथित तौर पर कहा कि अगर रुपये नहीं दिए गए तो उसे हत्या के मामले में फंसा दिया जाएगा और सीधे जेल भेज दिया जाएगा. पुलिसिया रौब और झूठे मुकदमे के डर से मनोज और उसका परिवार मानसिक दबाव में आ गया.

पीआरडी जवान पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मनोज कुमार पासवान की पत्नी सविता, जो खुद पीआरडी जवान हैं, ने पूरे मामले को उजागर किया. सविता का कहना है कि छह जनवरी की शाम चौकी के एक सिपाही को 20 हजार रुपये नकद दिए गए. इसके बावजूद सिपाहियों की मांग खत्म नहीं हुई.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

लगातार और पैसे मांगे जाते रहे और जेल भेजने की धमकी दी जाती रही. सविता के अनुसार, यह पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी, जिसमें एक गरीब परिवार को डराकर अवैध वसूली की गई. एक महिला जवान होने के बाद भी सविता को न्याय के लिए ऊपरी अधिकारियों तक जाना पड़ा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

वायरल ऑडियो और वीडियो से मचा हड़कंप

इस प्रकरण में उस समय नया मोड़ आया, जब सोशल मीडिया पर दो ऑडियो और एक वीडियो वायरल हो गए. इन वायरल क्लिप्स में कथित तौर पर सिपाहियों और पीड़ित पक्ष के बीच पैसों के लेन-देन और धमकी से जुड़ी बातचीत वायरल हुई थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

ऑडियो-वीडियो के सामने आने के बाद मामला सार्वजनिक हो गया और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे. सोशल मीडिया पर लोग इसे वर्दी की आड़ में वसूली का मामला बताकर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे.

एडीजी प्रयागराज से की गई थी शिकायत

न्याय न मिलने पर सविता ने सीधे एडीजी प्रयागराज से पूरे मामले की शिकायत की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए. मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई, जिन्होंने वायरल ऑडियो-वीडियो और पीड़ित के बयान के आधार पर प्रारंभिक जांच की. जांच में सामने आया कि लगाए गए आरोप निराधार नहीं हैं और सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध है. इसके बाद रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई.

एसपी ने देर रात की सख्त कार्रवाई

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने सोमवार देर रात बड़ा फैसला लिया. लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात सिपाही मंगला प्रसाद और कुलदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

10 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में वसूली के एक मामले ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है. एक युवक को हत्या के मामले में झूठा फंसाने की धमकी देकर वसूली करने का गंभीर आरोप दो सिपाहियों पर लगा है. पीड़ित पक्ष की शिकायत एडीजी तक पहुंचने और वायरल ऑडियो-वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया.

शव मिलने के प्रकरण से जुड़ा है पूरा मामला

पूरा मामला जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरा गांव का है. यहां के रहने वाले मनोज कुमार पासवान उस समय पुलिस के निशाने पर आ गए, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ. आरोप है कि इसी मामले को आधार बनाकर लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात सिपाही मंगला प्रसाद और कुलदीप कुमार ने मनोज को डराना शुरू किया.

दोनों सिपाहियों ने कथित तौर पर कहा कि अगर रुपये नहीं दिए गए तो उसे हत्या के मामले में फंसा दिया जाएगा और सीधे जेल भेज दिया जाएगा. पुलिसिया रौब और झूठे मुकदमे के डर से मनोज और उसका परिवार मानसिक दबाव में आ गया.

पीआरडी जवान पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मनोज कुमार पासवान की पत्नी सविता, जो खुद पीआरडी जवान हैं, ने पूरे मामले को उजागर किया. सविता का कहना है कि छह जनवरी की शाम चौकी के एक सिपाही को 20 हजार रुपये नकद दिए गए. इसके बावजूद सिपाहियों की मांग खत्म नहीं हुई.

लगातार और पैसे मांगे जाते रहे और जेल भेजने की धमकी दी जाती रही. सविता के अनुसार, यह पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी, जिसमें एक गरीब परिवार को डराकर अवैध वसूली की गई. एक महिला जवान होने के बाद भी सविता को न्याय के लिए ऊपरी अधिकारियों तक जाना पड़ा.

वायरल ऑडियो और वीडियो से मचा हड़कंप

इस प्रकरण में उस समय नया मोड़ आया, जब सोशल मीडिया पर दो ऑडियो और एक वीडियो वायरल हो गए. इन वायरल क्लिप्स में कथित तौर पर सिपाहियों और पीड़ित पक्ष के बीच पैसों के लेन-देन और धमकी से जुड़ी बातचीत वायरल हुई थी.

ऑडियो-वीडियो के सामने आने के बाद मामला सार्वजनिक हो गया और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे. सोशल मीडिया पर लोग इसे वर्दी की आड़ में वसूली का मामला बताकर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे.

एडीजी प्रयागराज से की गई थी शिकायत

न्याय न मिलने पर सविता ने सीधे एडीजी प्रयागराज से पूरे मामले की शिकायत की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए. मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई, जिन्होंने वायरल ऑडियो-वीडियो और पीड़ित के बयान के आधार पर प्रारंभिक जांच की. जांच में सामने आया कि लगाए गए आरोप निराधार नहीं हैं और सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध है. इसके बाद रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई.

एसपी ने देर रात की सख्त कार्रवाई

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने सोमवार देर रात बड़ा फैसला लिया. लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात सिपाही मंगला प्रसाद और कुलदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Follow Us