Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Local News: फतेहपुर में 6 युवक यमुना में डू'बे ! दो की मौ'त, ग्रामीणों ने 4 को बचाया

Fatehpur Local News: फतेहपुर में 6 युवक यमुना में डू'बे ! दो की मौ'त, ग्रामीणों ने 4 को बचाया
फतेहपुर में 6 दोस्त यमुना में डूबे दो की मौत (प्रतीकात्मक फोटो) image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में युमना (Yamuna) नहाने गए 6 लड़के अचानक नदी में डूब गए. ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से 4 युवकों को बचा लिया गया जबकि दो की मौत हो गई. घटना खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के परवेजपुर स्थित यमुना घाट की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Local News: यूपी के फतेहपुर में यमुना (Yamuna) स्नान करने गए छः दोस्त अचानक नदी में डूब गए. आनन-फानन में आस पास के ग्रामीणों ने और गोताखोरों ने नदी में कूद कर चार लड़कों की जान बचा ली जबकि दो युवकों की मौके पर मौत हो गई.

घटना गुरुवार खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के परवेजपुर स्थित यमुना घाट की है. युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रोरो कर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यमुना में 6 दोस्तों की डुबकी बनी काल, दो की मौत 

फतेहपुर (Fatehpur) के खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा निवासी मोहम्मद हसनैन, अनस खान, हसन उल्लाह जहांगीर नगर गहुरा निवासी फैसल खान और वकार अहमद निवासी अंजना कबीर साथ ही कबरा गांव के रहने वाले फ़ैज़ अहमद ने गुरुवार सुबह परवेजपुर स्थित यमुना घाट में नहाने पहुंच गए.

बताया जा रहा है कि नहाते समय ये सभी लड़के नदी के गहराई में फंस गए और चीख पुकार करने लगे तभी आस-पास के लोगों ने देखा की सभी लड़के नदी में डूब रहे हैं. आवाज लगाने पर कुछ ग्रामीण खोताखोर नदी में कूदे और जान बचाने पहुंच गए.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

जानकारी के मुताबिक तेज बहाव की वजह से गोताखोरों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन तब तक हसनैन और फैसल की मौत हो गई. बाकी के चार युवकों को बचा लिया गया. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची खखरेरू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us