Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Lok Sabha Voting 2024: फतेहपुर में फंस गया चुनाव ! आपसी अंतर्द्वंद्व ने कम कर दिया जीत का आंकड़ा, सवर्ण मतदाता हुआ निर्णायक

फतेहपुर लोकसभा चुनाव 2024 साध्वी और नरेश में कड़ी टक्कर : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मतदान के बाद जो आंकड़े निकल कर आएं हैं वो बेहद चौकाने वाले हैं. 6 बजे तक का मतदान 57 फ़ीसदी रहा. इससे ये साफ हो गया है कि भाजपा की प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) और इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) के बीच कांटे की टक्कर है साथ ही हार जीत का अंतर बेहद कम वोटों से माना जा रहा है. जातीय समीकरणों में इस बार सर्वण मतदाता ही निर्णायक माना जा रहा है.

फतेहपुर में बेहद दिलचस्प हुआ लोकसभा का चुनाव, कांटें की टक्कर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में लोकसभा का चुनाव (Loksabha) बेहद दिलचस्प मोड़ पर आकर फंस गया है. भाजपा ने दो बार की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा था तो वहीं इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) को प्रत्याशी बनाया.

20 मई को हुई वोटिंग में जनपद के कुल 56.95 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 58.68 फ़ीसदी रहा जबकि पुरुषों ने महिलाओं से कम 55.46 प्रतिशत ही मतदान किया वहीं ट्रांसजेंडर की बात करें तो उन्होंने 21.43 फीसदी मतदान किया.

ये आंकड़े शाम 6 बजे तक के हैं. जनपद के चुनाव में बुनियादी समस्याओं के साथ-साथ भाजपा का अंतर्द्वंद्व और जातीय समीकरण हावी रहा. माना जा रहा है कि इस बार सर्वण मतदाता ही जीत हार का निर्णायक साबित होगा.

फतेहपुर की 6 विधानसभा में कितना रहा वोटिंग प्रतिशत 

फतेहपुर में 20 मई को हुई वोटिंग में शाम 6 बजे तक का कुल औसत मतदान 56.95 प्रतिशत रहा वहीं विधानसभा के आंकड़ों की बात करें तो उनका वोटिंग परसेंटेज इस प्रकार है...

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

क्रम संख्या             विधानसभा    मतदान       प्रतिशत
1             जहानाबाद      58.12
2               बिंदकी        57.66
3       फतेहपुर सदर       55.58
4             अयाह शाह        54.73
5               हुसैनगंज       58.53
6                खागा       56.82
         कुल प्रतिशत         56.9
फतेहपुर में फंस गया चुनाव, क्या कहते हैं जातीय समीकरण 

जनपद फतेहपुर (Fatehpur) का चुनाव पूरी तरह से फंस चुका है. इंडी गठबंधन सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल ने सभी जातियों में सेंध मारी कर डाली. फतेहपुर के राजनीतिक विश्लेषक और जातीय आंकड़ों के अनुसार माना जा रहा है कि.. 

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

कुर्मी मतदाता लगभग 95 फीसदी, लोधी वोटर लगभग 50 प्रतिशत, मौर्या वोटर लगभग 70 फीसदी, दलित वोटर 40 प्रतिशत, निषाद 20 प्रतिशत साथ ही यादव और मुस्लिम वोटर 100 प्रतिशत इंडी गठबंधन में गया है. वहीं सर्वण मतदाताओं में कुछ बिखराव रहा है.

राजनीतिक चाणक्य मानते हैं कि इस बार का सर्वण मतदाता जिस ओर भी अधिक गया होगा वही पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करेगी.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

भाजपा की आपसी कलह और जातीय प्रेम ने पहुंचाया नुकसान

फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भीतरी कलह पूरे जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है. भाजपा प्रत्याशी को चुनावी रण में पराजित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. साथ ही सपा प्रत्याशी के जातीय प्रेम को भी कुछ BJP के दिग्गज नेताओं ने बखूबी निभाया.

भाजपा के कई कार्यकर्ता और सभासद भी इस काम में लगे रहे. इसके साथ ही जिले की कुछ बुनियादी समस्याओं ने भी अपने पैर पसारे जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी के द्वारा किए गए कुछ अच्छे काम भी जनता को नहीं दिखे. माना जा रहा है कि इस बार हार जीत का फैसला बेहद ही कम अंतरों से होने वाला है. 

नोट- सभी जातीय आंकड़े पब्लिक ओपिनियन और राजनीतिक विश्लेषण पर आधारित हैं इसके लिए युगान्तर प्रवाह उत्तरदायी नहीं होगा.

21 May 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Lok Sabha Voting 2024: फतेहपुर में फंस गया चुनाव ! आपसी अंतर्द्वंद्व ने कम कर दिया जीत का आंकड़ा, सवर्ण मतदाता हुआ निर्णायक

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर में बेहद दिलचस्प हुआ लोकसभा का चुनाव, कांटें की टक्कर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में लोकसभा का चुनाव (Loksabha) बेहद दिलचस्प मोड़ पर आकर फंस गया है. भाजपा ने दो बार की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा था तो वहीं इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) को प्रत्याशी बनाया.

20 मई को हुई वोटिंग में जनपद के कुल 56.95 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 58.68 फ़ीसदी रहा जबकि पुरुषों ने महिलाओं से कम 55.46 प्रतिशत ही मतदान किया वहीं ट्रांसजेंडर की बात करें तो उन्होंने 21.43 फीसदी मतदान किया.

ये आंकड़े शाम 6 बजे तक के हैं. जनपद के चुनाव में बुनियादी समस्याओं के साथ-साथ भाजपा का अंतर्द्वंद्व और जातीय समीकरण हावी रहा. माना जा रहा है कि इस बार सर्वण मतदाता ही जीत हार का निर्णायक साबित होगा.

फतेहपुर की 6 विधानसभा में कितना रहा वोटिंग प्रतिशत 

फतेहपुर में 20 मई को हुई वोटिंग में शाम 6 बजे तक का कुल औसत मतदान 56.95 प्रतिशत रहा वहीं विधानसभा के आंकड़ों की बात करें तो उनका वोटिंग परसेंटेज इस प्रकार है...

क्रम संख्या             विधानसभा    मतदान       प्रतिशत
1             जहानाबाद      58.12
2               बिंदकी        57.66
3       फतेहपुर सदर       55.58
4             अयाह शाह        54.73
5               हुसैनगंज       58.53
6                खागा       56.82
         कुल प्रतिशत         56.9
फतेहपुर में फंस गया चुनाव, क्या कहते हैं जातीय समीकरण 

जनपद फतेहपुर (Fatehpur) का चुनाव पूरी तरह से फंस चुका है. इंडी गठबंधन सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल ने सभी जातियों में सेंध मारी कर डाली. फतेहपुर के राजनीतिक विश्लेषक और जातीय आंकड़ों के अनुसार माना जा रहा है कि.. 

कुर्मी मतदाता लगभग 95 फीसदी, लोधी वोटर लगभग 50 प्रतिशत, मौर्या वोटर लगभग 70 फीसदी, दलित वोटर 40 प्रतिशत, निषाद 20 प्रतिशत साथ ही यादव और मुस्लिम वोटर 100 प्रतिशत इंडी गठबंधन में गया है. वहीं सर्वण मतदाताओं में कुछ बिखराव रहा है.

राजनीतिक चाणक्य मानते हैं कि इस बार का सर्वण मतदाता जिस ओर भी अधिक गया होगा वही पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करेगी.

भाजपा की आपसी कलह और जातीय प्रेम ने पहुंचाया नुकसान

फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भीतरी कलह पूरे जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है. भाजपा प्रत्याशी को चुनावी रण में पराजित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. साथ ही सपा प्रत्याशी के जातीय प्रेम को भी कुछ BJP के दिग्गज नेताओं ने बखूबी निभाया.

भाजपा के कई कार्यकर्ता और सभासद भी इस काम में लगे रहे. इसके साथ ही जिले की कुछ बुनियादी समस्याओं ने भी अपने पैर पसारे जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी के द्वारा किए गए कुछ अच्छे काम भी जनता को नहीं दिखे. माना जा रहा है कि इस बार हार जीत का फैसला बेहद ही कम अंतरों से होने वाला है. 

नोट- सभी जातीय आंकड़े पब्लिक ओपिनियन और राजनीतिक विश्लेषण पर आधारित हैं इसके लिए युगान्तर प्रवाह उत्तरदायी नहीं होगा.

Latest News

आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
09 अगस्त 2026, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है. कुछ जातकों को नौकरी, कारोबार...
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई
Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख
आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

Follow Us