Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Loksabha Election 2024: फतेहपुर में पांचवें चरण के लिए बंद हुआ प्रचार ! 20 मई को वोटिंग, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Fatehpur Loksabha Election 2024: फतेहपुर में पांचवें चरण के लिए बंद हुआ प्रचार ! 20 मई को वोटिंग, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
फतेहपुर लोकसभा चुनाव 2024: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पांचवे चरण के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) के लिए शनिवार देर शाम प्रचार थम गया है. अब 20 मई को वोटिंग होनी है. इस चरण में जनपद सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

फतेहपुर बंद हुआ लोकसभा चुनाव का प्रचार, 20 मई को वोटिंग

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehour) में लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav 2024) के पांचवें चरण के लिए शनिवार देर शाम प्रचार प्रसार पूरी तरह से बंद हो गया. अब 20 मई को वोटिंग होनी है. रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की अगुवाई में पोलिंग पार्टियां अपने बूथों के लिए रवाना की जायेंगी.

पुलिस प्रशासन सहित पीएसी की कई बटालियन भी पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी हैं. संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों के लिए कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं. 

फतेहपुर में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर 

फतेहपुर में 18वीं लोकसभा के पांचवें चरण का चुनाव बेहद ख़ास माना जा रहा है. भाजपा से दो बार की सांसद और दो बार केंद्र में राज्य मंत्री रहीं साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) तो वहीं इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

IMG-20240518-WA0018
फतेहपुर जिला प्रशासन : Image Credit Information

बीएसपी कैंडिडेट मनीष सचान कुछ हद तक अपनी भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे हैं लेकिन जनपद का चुनाव किसी भी सूरत में त्रिकोणीय ना होते हुए भाजपा बनाम इंडिया गठबंधन हो गया है. राजनीति के चाणक्य कहते हैं कि साध्वी और नरेश के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

हालाकि नरेश को जनता के चुनाव में अभी तक एक बार ही जीत हासिल हो सकी है. 1989 में जनता दल से जहानाबाद से विधायक बने नरेश अपने ही गढ़ में पांच बार मूकी खा चुके हैं. उहापोह की स्थित में सपा से टिकट लाने वाले उत्तम के लिए फतेहपुर का चुनाव प्रतिष्ठा का विषय भी है. वहीं पार्टी के अंतर्द्वंद्व से जूझ रही साध्वी निरंजन ज्योति हर संभव तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए जद्दोजहद करती हुईं दिखाई दे रही हैं. जनता की नाराजकी के बाउजूद मोदी मैजिक उनके लिए सहारा बना हुआ है. जातीय समीकरण की बात करें तो दोनों प्रमुख दलों को सभी जातियों से वोट मिल रहा है. 

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

पांचवें चरण में 49 सीटों पर होगा मतदान, यूपी की 14 सीटें होंगी शामिल

लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) के पांचवे का चुनाव 49 सीटों के लिए 8 राज्यों में होगा जिसमें यूपी की 14 सीटें शामिल हैं. 20 मई को होने वाले चुनाव में यूपी की कई सीटों पर दिग्गज मैदान पर हैं. साल 2019 की बात करें तो इन 14 में से 13 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था. पांचवें चरण में प्रदेश की मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटों में चुनाव होंगे.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us