Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में शब्दों की मर्यादा भूले अखिलेश यादव ! साध्वी ने कहा पिता की संगत का असर

Fatehpur News: फतेहपुर में शब्दों की मर्यादा भूले अखिलेश यादव ! साध्वी ने कहा पिता की संगत का असर
फतेहपुर में साध्वी पर बयान देकर बुरे फंसे अखिलेश : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में चुनावी जनसभा में आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhikesh Yadav) का जिले की सांसद और भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करना भारी पड़ सकता है. खटारा इंजन वाला वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है.

फतेहपुर में अखिलेश यादव के खटारा इंजन बयान पर गरमाई सियासत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) की जनसभा को संबोधित करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhikesh Yadav) ने जिले की सांसद और भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) को लेकर अभद्र टिप्पणी की है जिसको लेकर सियासी गलियारों में हकचल तेज़ हो गई है.

गुरुवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज मैदान (MIC) पहुंचे अखिलेश यादव ने जिले की महिला सांसद को खटारा इंजन कहते हुए संबोधित किया जिसके बाद सोशल मीडिया में उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है साथ लोग इसे अनैतिक बता रहे हैं.

साध्वी ने कहा जिनके पिता ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया तो..

फतेहपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhikesh Yadav) इंडिया गठबंधन और सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) के जन समर्थन के जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे लेकिन भाजपा पर हमलावर होते हुए अचानक शब्दों की मर्यादा भूल गए उन्होंने कहा कि...

"फतेहपुर वाला इंजन जो बार बार जीत रहा है वो घटिया इंजन खराब है कि नहीं. खटारा इंजन है फतेहपुर वाला इसके लिए दिल्ली से एक गाना लेकर आए हैं"

अखिलेश का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति कहती हैं कि..

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

"एक प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को महिलाओं को क्या कहना चाहिए ये भी नहीं पता. जिनके पिता कहते थे कि लड़के हैं गलती हो जाती है उनसे किसी महिला का सम्मान कैसे होगा. उन्होंने कहा कि ये समाप्त वादी पार्टी हैं 20 मई को जनता इनको सबक सिखायेगी पति पत्नी दोनों चुनाव जीत जाएं तो बड़ी बात है"
सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है विडियो 

सपा प्रत्याशी के प्रचार में आए अखिलेश यादव के भाजपा प्रत्याशी और जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर दिए बयान पर फतेहपुर की राजनीति गरमा गई है. जनपदवासी बयान की क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए इसे एक महिला और महामंडलेश्वर के ऊपर की गई टिप्पणी को अमर्यादित बता रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

कुछ लोगों का कहना है कि राजनीति अपनी जगह है लेकिन किसी को मर्यादा में रहकर बोलना चाहिए वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अभी तो इनकी सरकार भी नहीं आई है तो ये हाल है जब सत्ता में आएंगे तो क्या करेंगे. अब देखने वाली बात होगी की आगामी 20 तारीख को इसका कितना असर फतेहपुर की जनता में दिखाई देगा.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us