Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Akhilesh Yadav In Fatehpur: फतेहपुर में अखिलेश की हुंकार ! आटा और डाटा चाहिए तो खटारा इंजन को हटाओ

Akhilesh Yadav In Fatehpur: फतेहपुर में अखिलेश की हुंकार ! आटा और डाटा चाहिए तो खटारा इंजन को हटाओ
फतेहपुर में अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अपने प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) के जनसमर्थन में आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जनपद दस साल पीछे चला गया है इसको आगे बढ़ाने के लिए खटारा इंजन को हटाना पड़ेगा

फतेहपुर में अखिलेश की जनसभा कहा जनपद दस साल पीछे चला गया है

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि खटारा इंजन की वजह से जनपद दस साल पीछे चला गया है. विकास के लिए इन इंजन को बदलना होगा.

सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) के प्रचार के दौरान अखिलेश डबल इंजन की सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा चुनाव आते ही राशन दोगुना देती है, रिफाइंड देती है लेकिन चुनाव के बाद सब बंद हो जाता है. अगर आटा और डाटा चाहिए तो डबल इंजन की सरकार से बदला लेना होगा.

देश के करोड़ों युवा भाजपा को सिखाएंगे सबक

फतेहपुर के मुस्लिम इंटर कॉलेज (MIC) में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी और पेपर लीक से जूझ रहे युवा सत्ताधीशों को सबक सिखाने वाली है. इनसे दस नहीं 17 सालों का हिसाब लेगी. अखिलेश कहते हैं कि भाजपा ने युवाओं से फौज की नौकरी छीनते हुए उन्हें अग्निवीर बना दिया है जो कि उनके साथ ना इंसाफी है.

उन्होंने कहा अगर ये सरकार आगे रही तो पुलिस की नौकरी भी अग्निवीर की तर्ज पर हो जायेगी. आगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि चार चरणों में हुए चुनाव में इंडिया गठबंधन पीडीए भारी मतों से जीत रहा है और फतेहपुर की जनता को भी इंडिया गठबंधन सपा के प्रत्याशी को जिताकर संसद भेजना होगा जिससे जनपद का विकास हो सके. 

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

400 के पार की जगह 140 सीटों के लिए तरसा देगी जनता 

फतेहपुर में भाजपा पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव कहते हैं कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है इसका मतलब है कि संसद में 543 सीटें हैं जिनमें अब 143 नहीं 140 सीटों के लिए जनता इनको तरसाने वाली है 400 का मतलब ये इनमें जीतने वाली नहीं है.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

अखिलेश यादव कहते हैं कि जनता बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही है और ये इलेक्टोरल बॉन्ड से अपनी जेबें भर रही हैं. मंच से हाजी रहा का नाम ना लेते हुए अखिलेश कहते हैं कि फतेहपुर अब झूठे मुकदमें लिखे जा रहे हैं और लोगों को जनपद में रहने नहीं दिया जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us