Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yogi Adityanath In Fatehpur: फतेहपुर में योगी ने सपा पर साधा निशाना ! युवाओं को दिए जाते थे तमंचे BJP दे रही है टैबलेट्स

Yogi Adityanath In Fatehpur: फतेहपुर में योगी ने सपा पर साधा निशाना ! युवाओं को दिए जाते थे तमंचे BJP दे रही है टैबलेट्स
फतेहपुर पहुंचें योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बरसे : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सपा युवाओं को तमंचे देती थी आज उनके हाथों में टैबलेट्स हैं जिससे डिजिटल युवा उन्नति कर रहा है.

फतेहपुर में योगी की धुंआधार बैटिंग, विपक्ष पर जमकर किया हमला

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) पहुंचे मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि BJP की सफलता पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन बौखला गया है गुमराह करने वाले वक्तव्य दे रहे हैं.

योगी ने कहा कि जनता इनके भाषण ही नहीं सुन रही है इसलिए ये केवल प्रेस वार्ता तक ही सीमित रह गए हैं जिसमें केवल अनर्गल प्रलाप है. कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये गरीबी मिटाने की बात करते हैं इतने सालों तक इनकी सरकार रही तब इन्होंने क्या किया. 

ये नया भारत है छेड़ता नहीं है कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं है

फतेहपुर (Fatehpur) के जोनिहा (Joniha) महत्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए वोट मांगते हुए सपा सहित इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि फतेहपुर बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार है. यहां माफियाओं का राज हुआ करता था जमकर अवैध खनन और खाद्यान घोटाला किया जाता था.

योगी आगे कहते हैं कि जनपद में भू माफियाओं ने आराजकता फैलाकर रखी थी साथ ही बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे. किसान आत्महत्या करता था और व्यापारियों से रंगदारी की वसूली होती थी. योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर हमला करते हुए कहते हैं कि अब इनका कहना है कि पाकिस्तान से भारत को डरना चाहिए क्योंकि उनके पास परमाणु बम हैं लेकिन इनको पता नहीं है ये नया भारत है छेड़ता नहीं है कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं है. 

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

जेल जाने से केजरीवाल को हो गया है साइड इफेक्ट्स 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी (Aap) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा प्रहार करते हुए कहते हैं कि जब से जेल गए हैं इनको जेल का साइड इफेक्ट्स हो गया है ये मुझ पर हमलावर हो गए हैं.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

योगी कहते हैं कि जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे (Anna Hazare) के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे थे आज उसी पार्टी के साथ गठबंधन करते हुए चुनाव लड़ रहे हैं तभी जेल की हवा खानी पड़ी है. उन्होंने कहा कि आप फिर बाहर आ गए हैं आपकी खांसी से दिल्ली की जनता भी खांसते हुए दिखाई दे रही है.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us