Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur LokSabha Voting Live: फतेहपुर में जारी है मतदान ! जहानाबाद पहुंची भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

Fatehpur LokSabha Voting Live: फतेहपुर में जारी है मतदान ! जहानाबाद पहुंची भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप
फतेहपुर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के लिए लाइन में खड़े लोग : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पांचवें चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है. बिंदकी के एक बूथ में लोगों ने किया था वोटिंग बहिष्कार तो वहीं अयाह शाह विधानसभा में ईवीएम में बीप की आवाज़ ना आने से सपा नेता ने की शिकायत

फतेहपुर में पांचवें चरण की वोटिंग जारी देखिए Live कवरेज 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पांचवें चरण की वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे से कई बूथों में अत्यधिक भीड़ देखने को मिली तो वहीं कुछ बूथों में मतदान के लिए छुटपुट लोग दिखाई दिए. युगान्तर प्रवाह के लाइव ब्लॉग में आप जिले की वोटिंग की ताजा जानकारी के लिए इस ख़बर पर लगातार बने रहिए.

फतेहपुर के बिंदकी विधान सभा में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार

फतेहपुर के बिंदकी विधानसभा में ग्राम नसीरपुर बेलवारा बूथ संख्या 315, प्राथमिक विद्यालय, तेलियानी में सड़क व बारातशाला के निर्माण न होने के कारण मतदाताओं द्वारा मतदान का बहिष्कार किया गया.

जिसको प्राथमिकता से देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर नायब तहसीलदार एवं सहायक विकास अधिकारी (पं), तेलियानी को भेजकर लोगों से बातचीत कर मांगों को पूर्ण कराये जाने का आश्वासन दिया गया, जिसपर लोगों द्वारा मतदान का बहिष्कार समाप्त कर बूथ पर जाकर मतदान किया जा किया गया. 

फतेहपुर के अयाह शाह विधान सभा में ईवीएम में नहीं आ रही थी बीप की आवाज़ 

फतेहपुर के अयाह शाह विधानसभा के सिमौर गांव के बूथ संख्या 125 में वोट डालने के बाद मतदाताओं को EVM की बीप की आवाज़ सुनाई नहीं दी. बताया जा रहा है कि सपा नेता संतोष द्विवेदी ने इस प्रकरण में सामान्य पर्यवेक्षक से बात की. प्रशासन त्वरित कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचा और जानकारी के मुताबिक पीठाशीन अधिकारी को वहां से हटा दिया गया है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

फतेहपुर में सुबह 11 बजे तक इतना हुआ मतदान 

फतेहपुर जिले में सुबह 11 बजे तक 28.58 प्रतिशत मतदान किया गया जिसमें पुरुषों का प्रतिशत 28.32 तो वहीं महिलाओं का 28.89 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. ट्रांसजेंडर की बात करें तो उनका मतदान 14.29 प्रतिशत दर्ज किया गया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

जहानाबाद में बूथ पर भिड़े भाजपा सपा समर्थक 

फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा के सरांय होली (139) गांव में सपा और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़े, पुलिस ने दोनों पक्षों को किया को किया तितर-बितर, हंगामें से काफी देर तक मची रही अफरातफरी, स्थानीय प्रशासन मौके पर 

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

 

फतेहपुर में 3 बजे तक जानिए कितनी वोटिंग हुई 
fatehpur_loksabha_voting_vikram_singh_with_wife_yugantar_pravah
फतेहपुर पूर्व विधायक विक्रम सिंह अपनी पत्नी के साथ

फतेहपुर जनपद में दोपहर तीन बजे तक 47.23 प्रतिशत मतदान हुआ है जिसमें पुरुष 46 और महिलाओं का 48.65 प्रतिशत मतदान रहा वहीं ट्रांसजेंडर की बात करें तो 19.51 प्रतिशत वोटिंग रही. महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा अधिक रहा. भाजपा नेता और सदर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह अपनी पत्नी के साथ वोट करने विकास भवन पहुंचे.

फतेहपुर में 5 बजे तक जानिए कितनी वोटिंग हुई 

फतेहपुर जनपद में शाम 5 बजे तक 54.97 प्रतिशत मतदान हुआ है जिसमें पुरुष 53.42 और महिलाओं का 56.77 प्रतिशत मतदान रहा वहीं ट्रांसजेंडर की बात करें तो 20.51 प्रतिशत वोटिंग रही. इस बार भी महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा अधिक रहा. 

       फतेहपुर जिले में कुल मतदान रहा 57.9 प्रतिशत 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us