Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: पत्नी और चार बेटियों की मौत का दोषी कोर्ट परिसर से हुआ फरार, फतेहपुर में मचा हड़कंप, कई टीमें तलाश में जुटीं

फतेहपुर में पांच मौतों का दोषी पिता राम भरोसे कोर्ट परिसर से हुआ फरार, महकमें में मचा हड़कंप: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पत्नी और चार बेटियों की आत्महत्या के मामले में दोषी ठहराए गए रामभरोसे रैदास को शुक्रवार को अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई. लेकिन फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद वह कोर्ट परिसर से फरार हो गया. पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगी हैं.

Fatehpur News: फतेहपुर की अदालत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पत्नी और चार बेटियों की मौत के मामले में दोषी करार दिए गए रामभरोसे रैदास को जब कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई, तभी वह कोर्ट परिसर से फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एएसपी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और इंटेलिजेंस विंग की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं.

शराब की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में रहने वाला रामभरोसे रैदास दिखने में साधारण व्यक्ति था, लेकिन उसकी शराब की लत ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया. घर में हर दिन झगड़े और हिंसा आम बात थी. रामभरोसे अक्सर शराब पीकर पत्नी श्यामा देवी और चार बेटियों—प्रियंका, पिंकी, वर्षा और रूबी के साथ मारपीट करता था. छोटे भाई दिनेश कुमार के अनुसार, 30 जनवरी 2020 की रात सबकुछ खत्म हो गया. उसी रात श्यामा देवी और चारों बच्चियों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी. इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था.

30 जनवरी 2020 की रात: जब थम गया पूरा संसार

वह रात फतेहपुर की यादों में आज भी दर्ज है. करीब आठ बजे के आसपास घर में झगड़ा हुआ और फिर सन्नाटा छा गया. अगली सुबह जब घर से कोई नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ. पुलिस ने जब दरवाज़ा तोड़ा तो अंदर का नज़ारा भयावह था. श्यामा देवी और उनकी चारों बेटियां मृत अवस्था में पड़ी थीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सभी ने एल्युमिनियम फास्फाइड, यानी अनाज में इस्तेमाल होने वाला जहरीला रसायन, खाकर आत्महत्या की थी. श्यामा देवी एक स्कूल में रसोइया थीं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी वही निभाती थीं, जबकि रामभरोसे शराब में डूबा रहता था.

छोटे भाई की गवाही बनी इंसाफ की बुनियाद

इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मृतका के देवर दिनेश कुमार ने अपने भाई के खिलाफ तहरीर दी. उसने अदालत में बयान दिया कि रामभरोसे की शराबखोरी और हिंसा ही इस आत्महत्या की वजह थी. दिनेश और उसकी पत्नी सुमन देवी दोनों ने कोर्ट में गवाही दी. इसी गवाही ने अदालत में फैसला तय करने में निर्णायक भूमिका निभाई.

Read More: UPSC Shambhavi Tiwari: फतेहपुर की शांभवी तिवारी बनीं IAS, हासिल की 46वीं रैंक, ख़बर सुनते ही छलके बाबा के आंसू

पांच साल बाद आया इंसाफ, लेकिन दोषी ने रचा नया ड्रामा

करीब पांच साल चली कानूनी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को अपर सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर-2 की जज पूजा विश्वकर्मा ने रामभरोसे रैदास को पत्नी और बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी करार दिया. अदालत ने उसे पांच साल की कैद और 23 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. लेकिन फैसला सुनाए जाने के बाद वह अचानक कोर्ट परिसर से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी उस समय जमानत पर था और सजा सुनने के लिए कोर्ट में मौजूद था. पुलिस उसे कस्टडी में लेने ही वाली थी कि वह भाग निकला.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में

फरारी के बाद पुलिस में मचा हड़कंप, तीन टीमों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कोर्ट परिसर से सजायाफ्ता के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमों के साथ एसओजी, सर्विलांस और इंटेलिजेंस विंग को भी लगाया गया है. एएसपी के निर्देश पर आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों के घरों पर दबिश दी जा रही है. मुकदमा भी दर्ज किया गया है. वहीं कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार, लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर विभाग जल्द कार्रवाई कर सकता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

08 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: पत्नी और चार बेटियों की मौत का दोषी कोर्ट परिसर से हुआ फरार, फतेहपुर में मचा हड़कंप, कई टीमें तलाश में जुटीं

Fatehpur News: फतेहपुर की अदालत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पत्नी और चार बेटियों की मौत के मामले में दोषी करार दिए गए रामभरोसे रैदास को जब कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई, तभी वह कोर्ट परिसर से फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एएसपी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और इंटेलिजेंस विंग की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं.

शराब की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में रहने वाला रामभरोसे रैदास दिखने में साधारण व्यक्ति था, लेकिन उसकी शराब की लत ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया. घर में हर दिन झगड़े और हिंसा आम बात थी. रामभरोसे अक्सर शराब पीकर पत्नी श्यामा देवी और चार बेटियों—प्रियंका, पिंकी, वर्षा और रूबी के साथ मारपीट करता था. छोटे भाई दिनेश कुमार के अनुसार, 30 जनवरी 2020 की रात सबकुछ खत्म हो गया. उसी रात श्यामा देवी और चारों बच्चियों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी. इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था.

30 जनवरी 2020 की रात: जब थम गया पूरा संसार

वह रात फतेहपुर की यादों में आज भी दर्ज है. करीब आठ बजे के आसपास घर में झगड़ा हुआ और फिर सन्नाटा छा गया. अगली सुबह जब घर से कोई नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ. पुलिस ने जब दरवाज़ा तोड़ा तो अंदर का नज़ारा भयावह था. श्यामा देवी और उनकी चारों बेटियां मृत अवस्था में पड़ी थीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सभी ने एल्युमिनियम फास्फाइड, यानी अनाज में इस्तेमाल होने वाला जहरीला रसायन, खाकर आत्महत्या की थी. श्यामा देवी एक स्कूल में रसोइया थीं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी वही निभाती थीं, जबकि रामभरोसे शराब में डूबा रहता था.

छोटे भाई की गवाही बनी इंसाफ की बुनियाद

इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मृतका के देवर दिनेश कुमार ने अपने भाई के खिलाफ तहरीर दी. उसने अदालत में बयान दिया कि रामभरोसे की शराबखोरी और हिंसा ही इस आत्महत्या की वजह थी. दिनेश और उसकी पत्नी सुमन देवी दोनों ने कोर्ट में गवाही दी. इसी गवाही ने अदालत में फैसला तय करने में निर्णायक भूमिका निभाई.

पांच साल बाद आया इंसाफ, लेकिन दोषी ने रचा नया ड्रामा

करीब पांच साल चली कानूनी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को अपर सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर-2 की जज पूजा विश्वकर्मा ने रामभरोसे रैदास को पत्नी और बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी करार दिया. अदालत ने उसे पांच साल की कैद और 23 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. लेकिन फैसला सुनाए जाने के बाद वह अचानक कोर्ट परिसर से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी उस समय जमानत पर था और सजा सुनने के लिए कोर्ट में मौजूद था. पुलिस उसे कस्टडी में लेने ही वाली थी कि वह भाग निकला.

फरारी के बाद पुलिस में मचा हड़कंप, तीन टीमों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कोर्ट परिसर से सजायाफ्ता के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमों के साथ एसओजी, सर्विलांस और इंटेलिजेंस विंग को भी लगाया गया है. एएसपी के निर्देश पर आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों के घरों पर दबिश दी जा रही है. मुकदमा भी दर्ज किया गया है. वहीं कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार, लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर विभाग जल्द कार्रवाई कर सकता है.

Latest News

UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
फतेहपुर में पूर्व विधायक, उनके भाई और भतीजे के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है...
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड
25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर
24 मई का राशिफल: किस राशि पर आएगा संकट, किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us