Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
यूपी में 17 IAS अधिकारियों का तबदला, कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन लौटे सिक्किम (फाइल फोटो आञ्जनेय कुमार सिंह युगान्तर प्रवाह)

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अफसरों के तबादले किए हैं. मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद उन्हें वापस सिक्किम भेज दिया गया है. उनकी सेवा अवधि बढ़ने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसी के साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

IAS Transfer In UP: यूपी में एक बार फिर देर रात तबादला एक्सप्रेस चली है. योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं. सबसे ज्यादा चर्चा मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह को लेकर है. उनकी प्रतिनियुक्ति 14 अगस्त को खत्म हो गई थी और अब उन्हें वापस सिक्किम भेज दिया गया है. वहीं, कई अधिकारियों को मंडलायुक्त, सचिव और प्रबंध निदेशक जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी दी गई है.

आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन

2005 बैच के IAS अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को 15 फरवरी 2015 को उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती मिली थी. इसके बाद उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि लगातार बढ़ती रही. वह मुरादाबाद के मंडलायुक्त के पद पर तैनात थे. उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि 14 अगस्त 2026 को समाप्त हो गई.

प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद वह लंबी छुट्टी पर चले गए थे. माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति को एक बार फिर बढ़ाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब उन्हें वापस सिक्किम भेज दिया गया है.

क्या जौहर विश्वविद्यालय के मामले से जुड़ी है नाराजगी की चर्चा?

आंजनेय कुमार सिंह को एक्सटेंशन नहीं मिलने के पीछे कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं. जानकारों के मुताबिक, मुरादाबाद मंडलायुक्त रहते हुए उन्होंने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े एक मामले में रामपुर विकास प्राधिकरण के 38 इमारतों को गिराने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी.

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

इसी कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा रही कि सरकार उनसे नाराज थी. गौर करने वाली बात यह भी है कि मोहम्मद आजम खां के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई उस समय हुई थी, जब आंजनेय कुमार सिंह रामपुर के जिलाधिकारी और बाद में मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त के पद पर तैनात थे.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद की कमिश्नर

तबादला सूची में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है. वहीं प्रयागराज में राजस्व परिषद के सदस्य रहे ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

इसके अलावा आयुक्त ग्राम्य विकास और सचिव के पद पर तैनात गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक रहीं चैत्रा वी को राजस्व परिषद में सदस्य प्रशासनिक बनाया गया है.

इन IAS अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार सचिव समाज कल्याण विभाग रहे प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश बनाया गया है. सचिव नगर विकास विभाग रहे रवींद्र कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय की जिम्मेदारी दी गई है.

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे मासूम अली सरवर को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय एवं राज्य मिशन निदेशक बनाया गया है.

जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक डॉ. राज शेखर को सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी मिली है. वहीं आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता रहे योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण बनाया गया है.

सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग रहे कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बनाया गया है. सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव रहे गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रतीक्षारत IAS अमृत पाल कौर को भी मिली तैनाती

तबादला सूची में प्रतीक्षारत IAS अमृत पाल कौर को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड बनाया गया है.

विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा रहे देवेंद्र कुमार पांडेय को विशेष सचिव उपभोक्ता मामले बनाया गया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव रहे विवेक श्रीवास्तव को विशेष सचिव पशुधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव रहे अमृत त्रिपाठी को सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद प्रयागराज बनाया गया है. वहीं राजस्व परिषद के सदस्य न्यायिक रहे ओम प्रकाश राय को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

नवीनीत सेहारा को फिलहाल नई जिम्मेदारी नहीं

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक रहे नवीनीत सेहारा को फिलहाल कोई नया पद नहीं दिया गया है. उन्हें संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के पद से अवमुक्त किया जाना है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us