Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
फतेहपुर में बनी व्यापारी कुंभ की तैयारी (बैठक करते हुए व्यापारी संगठन के लोग): Image Yugantar Pravah

फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी कुंभ की तैयारियों पर चर्चा हुई. संगठन ने फतेहपुर से कम से कम 100 व्यापारियों को 20 छोटी चार पहिया गाड़ियों से लखनऊ ले जाने का लक्ष्य तय किया. तीनों तहसीलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना बनाई गई.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक रविवार को शादीपुर स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी कुंभ में जिले से बड़ी संख्या में व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई.

20 छोटी चार पहिया गाड़ियों से लखनऊ जाएंगे व्यापारी

बैठक में जिला प्रभारी संजय गुप्ता और संरक्षक विनोद गुप्ता ने बताया कि 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी कुंभ में फतेहपुर जिले से कम से कम 100 व्यापारी शामिल होंगे. इसके लिए करीब 20 छोटी चार पहिया गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में अधिक से अधिक व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. स्थानीय पदाधिकारियों और व्यापारियों के माध्यम से लोगों से संपर्क किया जाएगा, ताकि फतेहपुर से ज्यादा से ज्यादा व्यापारी लखनऊ पहुंच सकें.

तीनों तहसीलों में आयोजित होंगे व्यापारी सम्मेलन

जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि जल्द ही जिले की तीनों तहसीलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के साथ उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने का काम किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए उनका संगठित होना जरूरी है. तहसील स्तर पर होने वाले सम्मेलनों में व्यापारियों को संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

व्यापारी भाजपा कार्यालय में बता सकते हैं अपनी समस्या

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया ने कहा कि किसी भी व्यापारी को किसी तरह की समस्या है तो वह निसंकोच भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रख सकता है.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यालय में सप्ताह भर जनसुनवाई की जाती है. यहां व्यापारियों की समस्याएं सुनी जाती हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किया जाता है.

लखनऊ से लौटने के बाद होगा विशाल व्यापारी सम्मेलन

मो. आसिफ एडवोकेट ने कहा कि लखनऊ में होने वाले व्यापारी कुंभ के बाद फतेहपुर में भी जल्द एक विशाल व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरत पड़ने पर जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के साथ कैंप लगाए जाएंगे. इससे व्यापारियों को विभागीय योजनाओं और जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी.

जीएसटी पंजीकरण को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान

बैठक में जीएसटी पंजीकरण को लेकर भी चर्चा हुई. धीरज वाल्मीकि ने कहा कि जिले में अभी भी कई व्यापारी जीएसटी पंजीकरण और इससे जुड़ी प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह जागरूक नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे व्यापारियों को जागरूक करने के लिए तहसील स्तर पर अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही जीएसटी विभाग के कैंप लगवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को पंजीकरण और जीएसटी से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सके. इससे व्यापारियों को नियमों को समझने में मदद मिलेगी और सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी.

व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर जोर

मासिक बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके हितों के लिए काम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा.

बैठक में व्यापारियों के बीच बेहतर संपर्क बनाने और स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं को सामने लाने पर भी जोर दिया गया. पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी एकजुट रहेंगे तो उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा.

बैठक का संचालन जिला महामंत्री रज्जन गुप्ता ने किया. इस दौरान जिला प्रभारी संजय गुप्ता, संरक्षक विनोद गुप्ता और भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया मौजूद रहे.

बैठक में संजय जौहरी, सद्दाम, शिवम गुप्ता, गाजी, शिवप्रसाद मामा, मो. नवाब, इरशाद हुसैन, विनोद सिंह चंदेल, यासीन, निसार अहमद, हिमांशु श्रीवास्तव, सलमान, अकरम, अजहर अली, मोनू गुप्ता, नासिर हुसैन, रमजान, शकील, जावेद, विनोद गुप्ता, मोनिस, सिराज, नरेश पासवान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us