Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
छात्र तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रिंसिपल सक्षम त्रिवेदी गिरफ्तार प्रिसिंपल राजेश त्रिवेदी फरार (फाइल फोटो तेजस द्विवेदी): Image Credit Original Source

फतेहपुर के सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. पुलिस के मुताबिक स्कूल के CCTV फुटेज में छात्र के साथ मारपीट की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऊपरी सीने और पेट के हिस्से में चोट के साथ कुछ पसलियों में फ्रैक्चर मिला है. अब पुलिस क्राइम सीन री-क्रिएट कराने और मेडिकल बोर्ड से विशेषज्ञ राय लेने की तैयारी कर रही है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र तेजस द्विवेदी (17) की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार है. उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. पोस्टमार्टम में छात्र के शरीर पर कई चोटें मिलने और कुछ पसलियों में फ्रैक्चर की पुष्टि के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

नकल की पर्ची मिलने के बाद की गई मारपीट

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 26 अगस्त को तेजस स्कूल पहुंचा था. परीक्षा के दौरान तेजस और एक अन्य छात्र के पास नकल से संबंधित पर्ची मिलने की बात सामने आई थी.

इसके बाद प्रधानाचार्य दोनों छात्रों को परीक्षा कक्ष से बाहर लेकर गए और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई. पुलिस ने विद्यालय में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की भी जांच की है. एसपी के अनुसार CCTV फुटेज में छात्र के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्कूल में हुई इस कार्रवाई और छात्र के शरीर पर मिली चोटों के बीच क्या कोई सीधा संबंध है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

10:30 से 10:45 बजे के बीच स्कूल से निकला था छात्र

एसपी के मुताबिक स्कूल में लगे CCTV कैमरों में तेजस करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच विद्यालय से बाहर निकलता दिखाई दिया. इसके बाद रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

पुलिस की जांच में सामने आया कि करीब 11:39 बजे तेजस स्वयं साइकिल चलाकर सौरा की ओर जाता दिखाई दिया. इसके करीब दो घंटे बाद 1:40 बजे सौरा चौकी पुलिस को पानी की टंकी के पास एक छात्र के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली.

पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की स्कूल आईडी के आधार पर उसकी पहचान तेजस द्विवेदी के रूप में की. इसके बाद उसके स्वजन को सूचना दी गई.

मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर हुआ, रास्ते में मौत

अचेत अवस्था में मिले तेजस को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया. लेकिन कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही तेजस की मौत हो गई.

छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऊपरी सीने में कंट्यूजन, पेट के क्षेत्र में चोट और कुछ पसलियों में फ्रैक्चर समेत अन्य चोटों का उल्लेख किया गया है. इन चोटों की वास्तविक वजह क्या थी, पुलिस अब इसकी जांच कर रही है.

स्कूल में हुई मारपीट और चोटों का कनेक्शन तलाश रही पुलिस

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक अभी तक की जांच और CCTV फुटेज के आधार पर छात्र के शरीर पर मिली चोटों का विद्यालय के अंदर हुई कार्रवाई से प्रत्यक्ष संबंध स्पष्ट नहीं हुआ है.

पुलिस का कहना है कि जांच को केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं रखा गया है. तेजस के स्कूल से निकलने के बाद उसके अचेत अवस्था में मिलने तक के पूरे घटनाक्रम को CCTV फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के जरिए समझने की कोशिश की जा रही है.

क्राइम सीन री-क्रिएशन से सामने आएगा घटनाक्रम

छात्र की मौत के पीछे वास्तविक घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच आगे बढ़ा रही है. तेजस के स्कूल से निकलने से लेकर सौरा में पानी की टंकी के पास अचेत मिलने तक की स्थिति को समझने के लिए क्राइम सीन री-क्रिएट कराया जाएगा.

इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिली चोटों को लेकर मेडिकल बोर्ड से विशेषज्ञ राय ली जाएगी. पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

FIR में देरी के आरोप पर पुलिस ने दी सफाई

तेजस के स्वजन की ओर से मुकदमा दर्ज करने में देरी को लेकर सवाल उठाए गए थे. इस पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को स्थिति स्पष्ट की.

एसपी के मुताबिक घटना के अगले दिन दोपहर में छात्र के स्वजन ने तहरीर दी थी. प्रारंभिक जांच के बाद उसी दिन मुकदमा दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि FIR दर्ज करने में 24 या 48 घंटे की देरी होने की बात सही नहीं है.

परिजनों ने कोतवाली में किया था धरना

तेजस की मौत के बाद शुक्रवार को उसकी मां नीलम द्विवेदी समेत परिवार के लोग सदर कोतवाली पहुंचे थे. कार्रवाई को लेकर असंतोष जताते हुए परिजन कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए थे.

परिजन लगातार FIR करने पर अड़े रहे कई घंटों के बाद जब परिजन ज्यादा आक्रोशित हुए तब देर रात FIR की गई जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया.

प्रधानाचार्य गिरफ्तार, प्रबंधक की तलाश में कई टीमें

छात्र के स्वजन की तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी और विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था.

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

सपा प्रतिनिधिमंडल ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मामले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने घटना को बेहद हृदय विदारक बताते हुए पुलिस कार्रवाई की गति पर सवाल उठाए और कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us