Fatehpur News: फतेहपुर में इस वज़ह से पिता और भाइयों पर सवार हुआ काल ! सगे बेटे की मिलकर कर दी हत्या
Fatehpur News In Hindi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक पिता ने भाइयों के साथ मिलकर अपने सगे की हत्या कर दी. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आरोपियों को हिरासत में लिया है.
Fatehpur Bindki Murder News: यूपी के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर अपने ही बड़े पुत्र की निर्मम हत्या (brutal murder) कर दी. मामला शुक्रवार रात बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के कोरईया गांव का है. बताया जा रहा है कि मृतक की शराब की लत और आए दिन होने वाले विवादों से परेशान होकर पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
रात के अंधेरे में रची गई हत्या की साजिश, ऐसे हुई घटना
फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के कोरईया गांव निवासी रामकृपाल सोनकर के तीन बेटे थे, जिनमें सबसे बड़ा लवकुश सोनकर उर्फ छोटे (25) था. वह शराब का आदी और नशे में अक्सर घरवालों से झगड़ा करता था. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात भी वह शराब (alcohol addiction) के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. रोज के झगड़े से परेशान होकर रामकृपाल ने अपने दो छोटे बेटों—कुलदीप और सुशील के साथ मिलकर उसे सबक सिखाने की ठान ली.

जंगल में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप
एएसपी विजय शंकर मिश्र कहते हैं कि, प्रारंभिक जांच (police investigation) में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या घर में ही की गई थी. पूछताछ में मृतक के पिता और भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला (criminal case) दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
