Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में होली की रात "पान मसाला गैंग" का आतंक ! दुकानदार पर रॉड अटैक, चार पर मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में होली की रात
फतेहपुर में पान मसाला देने का विरोध करने पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में होलिका दहन की रात एक पान मसाला गैंग ने एक दुकानदार पर हमला बोल दिया और रॉड से उसका सिर फाड़ दिया. मामला थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में होलिका दहन की रात एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. पान मसाला लेने की होड़ ने महाभारत जैसी जंग छेड़ दी. बताया जा रहा है कि एक दुकानदार की गुमटी पर स्कॉर्पियो सवार दबंग पहुंचे और जबरन पान मसाला निकालने लगे. विरोध करने पर दुकानदार को लोहे की रॉड से ऐसा प्रहार किया कि उसका सिर फट गया. मामला थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र का है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. 

रात में आया ‘पान प्रेमियों’ का गैंग

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के चक बरारी बिलंदा गांव के रहने वाले नवनीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उनके भाई की बिलंदा में एक छोटी सी चाय-पान की दुकान है.

रोजमर्रा की तरह गुरुवार की रात भी वह दुकान बंद कर रहा था, तभी स्कॉर्पियो में सवार ‘पान प्रेमी’ गैंग सराय सईद खां गांव से वहां आ धमका. इन चारों को जैसे ही दुकान में रखा पान मसाला दिखा, उन्होंने टट्टर हटाकर उसे जबरन निकालना शुरू कर दिया.

दुकानदार ने दिखाई हिम्मत, विरोध पड़ा भारी

दुकानदार ने जब इस हरकत का विरोध किया, तो स्कॉर्पियो सवारों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. बिना कोई देर किए, उन्होंने लोहे की रॉड उठाई और सीधे उसके सिर पर दे मारी. सिर से खून बहने लगा और दुकानदार लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

इलाके में दहशत, पुलिस ने संभाली कमान

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल दुकानदार को अस्पताल भेजा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि नवनीत कुमार की तहरीर पर महेंद्र प्रताप, ऋषभ मौर्य, उमेश यादव और विकास के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us