Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में छोटे भाई ने बड़े का इस वज़ह से कर दिया कत्ल ! एक रिश्तेदार भी था घटना में शामिल 

Fatehpur News: फतेहपुर में छोटे भाई ने बड़े का इस वज़ह से कर दिया कत्ल ! एक रिश्तेदार भी था घटना में शामिल 
फतेहपुर में जायदाद के लिए भाई ने रची साज़िश: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बड़े भाई की जायदाद की खातिर छोटे भाई ने कर दी हत्या. मामला हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के इरादतपुर धामी गांव का है. पुलिस ने हत्यारोपी और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur Bother Murder News: यूपी के फतेहपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खूनी वारदात सामने आई है. छोटे भाई ने संपत्ति के लालच में अपने ही सगे बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने में उसने अपने रिश्तेदार का भी साथ लिया. मामला हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के इरादतपुर धामी गांव का है.

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को खेत में छिपाकर आरोपी फरार हो गए. लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए महज 48 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

जमीन के लालच में कर दी सगे भाई की हत्या

फतेहपुर (Fatehpur) के हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के इरादतपुर धामी गांव के रहने वाले रामबरन यादव (50) और उसके छोटे भाई शिवबरन यादव के बीच पिछले कुछ समय से जमीन का विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि रामबरन अविवाहित था, जबकि शिवबरन शादीशुदा था और अपने परिवार के साथ रहता था. जानकारी के मुताबिक रामबरन के नाम पुश्तैनी जमीन थी, जिसे शिवबरन हड़पना चाहता था. 

करीब दो साल पहले इसी विवाद के चलते शिवबरन अपने परिवार को लेकर ससुराल में रहने. इस बीच, रामबरन गांव के ही एक पड़ोसी के साथ रहता और अपनी जमीन की देखभाल करने लगा. शिवबरन को जब इसकी जानकारी हुई तो उसको शक हुआ कि उसका भाई कहीं अपनी जायदाद पड़ोसी के नाम न कर दे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

जायदाद के लालच में उसकी नींद हराम हो गई थी. शिवबरन ने अपने भाई को रास्ते से हटाने की ठानी और हत्या के प्लान में अपने रिश्तेदार लाल सिंह निवासी बलराम दास का पुरवा, थाना खागा को शामिल कर खौफनाक साजिश रच डाली. 

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

खेत में ले जाकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि घटना वाली रात रामबरन अपने खेत में पानी लगाने के लिए नलकूप पर गया था. साज़िश के तहत शिवबरन और लाल सिंह पहले से घात लगाए वहीं छिपे बैठे थे. जैसे ही रामबरन ने कोठरी का ताला खोला, तभी दोनों ने बड़े भाई के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए. जानकारी के अनुसार गहरे घाव लगने से रामबरन की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद शव को पास के गेहूं के खेत में घसीटकर छिपा दिया और दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए. 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सुबह खेत में मिला रक्तरंजित शव, गांव में मचा हड़कंप

रामबरन का शव रात भर खेतों में पड़ा रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी. बताया जा रहा है कि सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो वहां खून से सना रामबरन का शव देखकर हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई और साक्ष्य संकलन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और शक की सुई शिवबरन यादव और उसके रिश्तेदार लाल सिंह पर गई. कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. 

हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रविवार सुबह पुलिस ने शिवबरन यादव और उसके रिश्तेदार लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, दो मोबाइल फोन, एक बैग और 450 रुपये नकद बरामद किए गए. एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि जायदाद के लालच में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी थी. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. 

रिश्तों पर लगा खून का दाग

यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि लालच के अंधेपन की खौफनाक तस्वीर है. जायदाद की चाहत में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की नृशंस हत्या कर दी. यह वारदात समाज के लिए एक कड़वा सबक छोड़ गई है कि धन-दौलत के लिए अपनों की जान लेना इंसानियत को तार-तार करने जैसा है. 

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us