Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली ! होली के दिन महकमें में मचा हड़कंप 

Fatehpur News: फतेहपुर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली ! होली के दिन महकमें में मचा हड़कंप 
फतेहपुर में सिपाही महेंद्र पाल के कमरे की जांच करती पुलिस: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एसपी की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद महकमें में हड़कंप मचा हुआ है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में होली (Holi) के दिन एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है. बताया जा रहा है कि एसपी की सुरक्षा में तैनात सिपाही महेंद्र पाल (32 वर्ष) ने शुक्रवार दोपहर अपने किराए के कमरे में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. 

सिपाही ने खुद को क्यों मारी गोली?

फतेहपुर (Fatehpur) पुलिस विभाग में तैनात सिपाही महेंद्र पाल मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन थी और एसपी की सुरक्षा गार्द में शामिल था. जानकारी के मुताबिक उसने शहर के 50 नंबर ओवरब्रिज के पास एक किराए का कमरा ले रहा था और वहीं रहता था. 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब 11 बजे अचानक उसके कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई. आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर लोगों ने झांककर देखा तो महेंद्र पाल खून से लथपथ पड़ा था। माथे पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. 

घटना के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. हालांकि, सिपाही के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सिपाही किसी मानसिक तनाव या व्यक्तिगत परेशानी से जूझ रहा था या नहीं. 

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

ड्यूटी पर तैनात जवान की मानसिक स्थिति पर उठे सवाल

होली के जश्न के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से न सिर्फ पुलिस विभाग में बल्कि आम जनता में भी चिंता बढ़ गई है. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और सिपाही के फोन व अन्य सबूतों की जांच की जा रही है. घटना में ये भी देखा जा रहा है कि सिपाही की मानसिक तनाव से तो नहीं जूझ रहा था. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us