Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Local News: फतेहपुर में खंडित की गईं मंदिर की प्रतिमाएं ! तनाव बढ़ता देख पहुंची पुलिस

Fatehpur Local News: फतेहपुर में खंडित की गईं मंदिर की प्रतिमाएं ! तनाव बढ़ता देख पहुंची पुलिस
फतेहपुर में मंदिर की प्रतिमाएं खंडित होने पर तनाव की स्थिति : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मंदिरों की प्रतिमाएं खंडित करने पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. बजरंगियों ने पुलिस को तीन दिन का समय दिया है. मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नौगांव का है.

फतेहपुर में प्राचीन मंदिरों की प्रतिमाएं की गईं खंडित

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो प्राचीन मंदिरों की प्रतिमाएं अराजक तत्वों द्वारा खंडित करने पर गांव में तनाव का माहौल है. मामला हुसैनगंज (Husainganj) थाना क्षेत्र के नौगांव का है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिरों में पूजा करने गए तो देव प्रतिमाएं खंडित मिली.

देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी. जानकारी मिलते ही बजरंग दल (Bajrang Dal) के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. सूचना पर मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल और सदर एसडीएम भी पहुंचे. बजरंग दल ने पुलिस को तीन दिन का अल्टिमेटम दिया है.

फतेहपुर में अराजकतत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश

फतेहपुर के नौगांव (Navgano) में सोमवार देर रात कुछ अराजक लोगों द्वारा दो प्राचीन मंदिरों की प्रतिमाओं को तोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. मंगलवार पूजा करने पहुंचे लोग ने नजारा देख दंग रह गए. देखते ही देखते आस पास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

fatehpur_local_news_navgano_murti_khandit
फतेहपुर नौगांव पहुंचे एसडीएम सदर, सीओ सिटी : फोटो युगान्तर प्रवाह

जानकारी होने पर बजरंग दल के बड़ी मात्रा में कार्यकर्ता नौगांव पहुंचे. पुलिस को जानकारी मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस सहित सीओ सिटी वीर सिंह, सदर एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और आस पास के लोगों को दिलासा दिया की दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जायेगी.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

सीओ सिटी के बिगड़े बोल कहा बजरंगियों ने ठेका ले रखा है क्या?

फतेहपुर के नौगांव में मंदिरों की प्रतिमाओं को खंडित करने की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस बल सहित सीओ सिटी वीर सिंह पहुंचे तभी इस घटना से बजरंग दल के कार्यकर्ता क्रोधित दिखे.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

बजरंगियों ने पुलिस को तीन दिन का अल्टिमेटम दिया तभी सीओ सिटी वीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्या बजरंगदल ने पूरा ठेका ले रखा है क्या ? सीओ की बात से नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करेगी तो बड़ा आंदोलन हो सकता है.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us