Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में तिरंगा फहराने को लेकर बवाल ! आठ लोग गिरफ्तार, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बजरंगी

Fatehpur News: फतेहपुर में तिरंगा फहराने को लेकर बवाल ! आठ लोग गिरफ्तार, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बजरंगी
फतेहपुर के हथगाम थाने में तिरंगा फहराने पर बवाल आठ गिरफ्तार: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में स्वतंत्रता दिवस (independence day) के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराने को लेकर हथगाम (Hathgam Thana) क्षेत्र में बवाल हो गया. पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में 15 अगस्त ( Independence Day) के दिन तिरंगा फहराने को लेकर बजरंग दल (Bajrang Dal) सहित कई हिंदू संगठनों ने हथगाम थाना (Hathgam Thana) पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया. बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं का विरोध अभी भी जारी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

रामदल संगठन ने तिरंगा फहराने की थी मांग 

फतेहपुर (Fatehpur) के हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में एक स्थल में तिरंगा फहराने को लेकर रामदल संगठन ने प्रशासन से लिखित रूप में अनुमति मांगी थी. जिसमें तसीलदार खागा और थानाध्यक्ष हथगाम ने जांच करते हुए रिपोर्ट एसडीएम खागा को रिपोर्ट दी थी.

fatehpur_khaga_sdm_latter_flag_news
फतेहपुर खागा एसडीएम द्वारा जारी वायरल पत्र

जिसका पत्र सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है. पत्र के मुताबिक वह स्थल विवादित बताया गया है जिसमें तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं दी गई. 

रामदल संगठन के आठ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

एसडीएम खागा के पत्र में उस स्थल को संरक्षित और भारत सरकार के अधीन बताया गया है. बजरंग दल के शानू सिंह और धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने बताया कि हथगाम पुलिस ने रामदल संगठन के आठ लोगों को 14 अगस्त की देर शाम मीटिंग के लिए बुलाया था उसी समय उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

धर्मेंद्र सिंह जनसेवक कहते है कि यह प्रशासन का निंदलीय काम है स्वस्तंत्र भारत में क्या तिरंगा फहराने की भी इजाजत नहीं है? बताया जा रहा है कि कई सैकड़ा हिंदू संगठन के लिए थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं पुलिस ने एक्स पर जवाब देते हुए कहा है कि प्रकरण में क्षेत्राधिकारी थरियांव को जांच के लिए निर्देशित किया गया है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us