Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर जिले के थरियांव थाने के कुछ दूरी पर मिला बब्बू का शव: Image Credit Original Source

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक कौशांबी का रहने वाला था और पिछले एक सप्ताह से अपनी ससुराल में रह रहा था. रात में पति-पत्नी के विवाद के बाद पुलिस दोनों को थाने लाई थी. अब पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. हैरानी की बात यह है कि शव थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिला. घटना से कुछ घंटे पहले ही पति-पत्नी के विवाद के बाद दोनों थाने पहुंचे थे. अब इस पूरे मामले की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

एक सप्ताह से ससुराल में रह रहा था युवक

मृतक की पहचान कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के चकनारा गांव निवासी बब्बू पुत्र छोटे नट के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक बब्बू करीब एक सप्ताह से थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था.

परिजनों के अनुसार पिछले तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था. शुक्रवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्नी की शिकायत पर पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची थी.

थाने में समझौते के बाद भेजा गया था घर

जानकारी के मुताबिक थाने में दोनों पक्षों की बातचीत कराकर सुलह-समझौता कराया गया और उन्हें घर भेज दिया गया. लेकिन देर रात करीब 12 बजे फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. पत्नी ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और युवक, उसकी पत्नी तथा सास को थाने लेकर आए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

सुबह थाने के पास मिला शव

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद पहले पत्नी और उसकी मां को छोड़ा गया. बाद में युवक को भी थाने से जाने दिया गया. लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने थाने से करीब 100 मीटर दूर जीटी रोड से सराय कस्बा रोड पर युवक का शव पड़ा देखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि देर रात युवक के साथ मारपीट हुई थी और उसी वजह से उसकी मौत हुई हो सकती है. हालांकि इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

ग्रामीण यह सवाल भी उठा रहे हैं कि जब मामला पति-पत्नी के विवाद का था, तो पत्नी और सास को पहले छोड़ने के बाद युवक को अलग से क्यों छोड़ा गया.

क्या कहा पुलिस ने

थरियांव थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने मीडिया को बताया कि पति-पत्नी के विवाद की सूचना मिलने पर दोनों को थाने बुलाया गया था. बातचीत के बाद समझौता कराकर उन्हें घर भेज दिया गया था. युवक का शव मिलने के बाद मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us