Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: कानपुर में दोस्ती का खौफनाक अंत ! 10 लाख की फिरौती के लिए जिगरी की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Kanpur News: कानपुर में दोस्ती का खौफनाक अंत ! 10 लाख की फिरौती के लिए जिगरी की हत्या कर शव कुएं में फेंका
कानपुर में दोस्तों ने फिरौती के लिए बनाया मर्डर का प्लान (बाएं खुर्शीद फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Kanpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (kanpur) में एक प्रापर्टी डीलर के 13 साल के बेटे को उसके ही दोस्तों ने अगवाकर हत्या कर दी. मामला बिल्हौर थाना (Bilhaur Thana) क्षेत्र के मकनपुर का है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है. 

Kanpur News: यूपी के कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे को उसके ही दोस्तों ने फिरौती के लिए अगवा कर लिया और हत्या कर शव को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे कुएं में फेंक दिया. मामला बिल्हौर थाना (Bilhaur Thana) के मकनपुर गांव का है. पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है. 

जिम जाने निकला किशोर, फिर नहीं लौटा

कानपुर (Kanpur) के मकनपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर नजीर अहमद के परिवार में पत्नी और सात बेटे-बेटियां हैं. नजीर का सबसे छोटा बेटा खुर्शीद अनवर (13) एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र था. बुधवार शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह जिम जाने के लिए घर से निकला, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो बिल्हौर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. 

10 लाख की फिरौती मांगते ही खुला अपहरण का राज

गुरुवार सुबह 6:29 बजे खुर्शीद के बड़े भाई वसीर अनवर के मोबाइल पर एक धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें लिखा था..

"तुम्हारा बेटा हमारे पास है.अगर उसे जिंदा चाहते हो तो शाम 5 बजे तक 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो. पुलिस को खबर दी तो उसे मार देंगे"

परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने जांच शुरू की और गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसमें खुर्शीद गांव के ही तीन अन्य लड़कों के साथ बाइक पर जाते हुए नजर आया. 

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

पुलिस ने पकड़े आरोपी, शव बरामद

जांच में पुलिस ने नजर हुसैन उर्फ हुसैनी, अनफ और अवशाद को हिरासत में लिया. जब सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने खुर्शीद की हत्या करने की बात कबूल ली. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने किशोर का शव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के पास एक कुएं से बरामद कर लिया.

पहचान उजागर होने के डर से दोस्त की कर दी हत्या

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खुर्शीद उन्हें पहचानता था और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी. पकड़े जाने के डर से उन्होंने खुर्शीद की पत्थर से वार कर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया. पुलिस अब चौथे आरोपी अज्जू राजमिस्त्री की तलाश कर रही है, जो इस साजिश में शामिल था. 

आरोपियों का पेशा जान कर उड़ जाएंगे होश
  • नजर हुसैन उर्फ हुसैनी–घरों में पुताई कराने का ठेका लेता था
  • अनफ और अवशाद–जूता-चप्पल की दुकान चलाते थे
  • अज्जू–राजमिस्त्री का काम करता था (फरार)
इस पूरे मामले में पुलिस का बयान क्या है?

हरीश चंदर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि..किशोर की हत्या का मामला सामने आया है. शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us