Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sambhal News: जुमा 52 बार आता है, होली सिर्फ एक बार आती है ! होली से पहले सीओ अनुज चौधरी का बयान चर्चा में 

Sambhal News: जुमा 52 बार आता है, होली सिर्फ एक बार आती है ! होली से पहले सीओ अनुज चौधरी का बयान चर्चा में 
सम्भल सीओ अनुज चौधरी का जुमा और होली का बयान बना सुर्खी (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Sambhal News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) में कार्यरत सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) का बयान जुमा और होली का बयान तेजी से वायरल हो रहा है. अनुज चौधरी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. जानिए क्या कहा 

Sambhal News: इस साल होली और जुमा एक साथ होने से संभल का प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट में है. डीआईजी, एसपी और सीओ समेत बड़े अधिकारियों ने साफ संदेश दे दिया है कि किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं होगा. पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने दो-टूक लहजे में कहा, "साल में 52 बार जुमा आता है, लेकिन होली सिर्फ एक दिन होती है". जिसे होली खेलनी हो, वो घर से निकले, वरना घर में रहकर ही नमाज पढ़े. उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. 

होली के रंग से दिक्कत है तो घर में रहो

यूपी के संभल (Sambhal) में पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) ने साफ कहा कि अगर किसी को होली के रंग से परहेज है, तो बेहतर है कि वो घर से बाहर न निकले. जिसके अंदर रंग झेलने की कैपेसिटी नहीं है, वो बाहर न निकले. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर किसी ने उपद्रव फैलाने की कोशिश की, तो पुलिस बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है.

ईद मनाते हो, तो होली से परहेज क्यों?

अनुज चौधरी ने साफ संदेश दिया है कि जिस तरह से आप ईद का इंतजार करते हैं, वैसे ही हिंदू समाज होली का इंतजार करता है. अगर आपको रंग से समस्या है, तो उस दिन घर में रहिए. सीओ ने आगे कहा, अगर आपको लगता है कि होली का रंग धर्म भ्रष्ट कर देगा, तो घर से बाहर न निकलिए लेकिन अगर बाहर निकलते हो, तो बड़ा दिल रखिए. 

संभल में इस बार प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. किसी भी संवेदनशील इलाके में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर किसी ने कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की, तो उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे. 

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us