Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL OTS Scheme News: फतेहपुर में ओटीएस स्क्रीम से लाभ उठा रहे उपभोक्ता ! 22 हज़ार पंजीयन, इतना समय बचा

UPPCL OTS Scheme News: फतेहपुर में ओटीएस स्क्रीम से लाभ उठा रहे उपभोक्ता ! 22 हज़ार पंजीयन, इतना समय बचा
फतेहपुर में ओटीएस योजना से अब तक जुड़े 22 हजार उपभोक्ता (दाएं) ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (फाइल फोटो) अन्य प्रतीकात्मक फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCl) की एकमुश्त समाधान योजना (OTS) से जुड़ कर उपभोक्ता सरकारी लाभ का फायदा उठा रहे हैं. फतेहपुर (Fatehpur) में 22 हज़ार से ज्यादा लोग अब तक पंजीयन करा चुके हैं जिसमें 13 करोड़ का राजस्व अब तक आ चुका है.

Fatehpur OTS Scheme: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन (UPPCL) जहां एक एक ओर अपने मातहतों पर ओटीएस (OTS) की कामचोर स्थित को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है वहीं फतेहपुर (Fatehpur) में उपभोक्ता इस योजना से जुड़ते नज़र आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि अब तक प्रथम चरण के लिए 22 हजार से अधिक बिजली बिल (Bijli Bill) बकाएदारों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है और 13 करोड़ रुपए विभाग के खाते में आ चुके हैं. यूपीपीसीएल (UPPCl) लगातार लोगों को जागरूक करते हुए 100 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के आमंत्रित कर रहा है. जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर इसकी अंतिम तिथि है.

22 हज़ार ने कराया पंजीयन, 13 करोड़ की वसूली 

फतेहपुर (Fatehpur) के बिजली उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी की एकमुश्त समाधान योजना (OTS Scheme) से जुड़ने के विभाग तेजी से प्रयत्नशील है. बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक प्रथम चरण चलेगा जिसमें अधिकतम लाभ मिलेगा.

एसई एसके लोहाट ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक पूरे जनपद में 22 हज़ार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है और करीब 13 करोड़ की राजस्व वसूली हो चुकी है. उन्होंने कहा कि शासन के आदेशानुसार 100 प्रतिशत ब्याज में छूट की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

गलत बिजली बिल (Bijli Bill) वाले भी ले सकेंगे लाभ

फतेहपुर (Fatehpur) में ऐसे कई उपभोक्ता हैं जो गलत बिजली बिल (Bijli Bill) आने के कारण एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 (One-Time Settlement) का लाभ लेने से अपने आप को वंचित समझ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीते दिनों इसको लेकर कई स्थानों पर हंगामा भी हुआ था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

एसई एसके लोहाट कहते हैं कि जिन उपभोक्ताओं का किसी कारण से गलत बिल आया है वो भी इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत अगर बिल में गड़बड़ी पाई गई तो उनका पैसा उनको वापस कर दिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us