Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में दलित युवक का मुंडन कराकर गांव में घुमाया, दोनों ओर से दर्ज हुआ मुकदमा

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में दलित युवक का मुंडन कराकर गांव में घुमाया, दोनों ओर से दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में पीड़ित परिवार के साथ डीएम से मिलने पहुंचे पासी कल्याण समित के लोग: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक दलित (Dalit) युवक का सिर मुड़वा कर कुछ लोगों ने गांव में घुमाया. मामला खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के ऐलई गांव का है. पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. एक दलित (Dalit) युवक के साथ मारपीट की गई और सिर मुड़वा कर जबरन गांव घुमाते हुए मंदिर ले जाया गया. मामला खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के ऐलई गांव का है.

बताया जा रहा है कि एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि युगान्तर प्रवाह किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता. आरोप है कि युवक लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था जिसकी घर वापसी कराई गई है. वहीं पासी कल्याण समित ने डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) से शिकायत की है. पुलिस के मुताबिक देर शाम दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है.

धर्म परिवर्तन के आरोप पर मुड़वाया सिर फिर गांव में घुमाया 

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई गांव का एक वीडियो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में करीब 30 लोग एक सिर मुड़े दलित युवक के गले में पटका डाल कर गांव में घुमा रहे हैं और धार्मिक नारेबाजी भी करते नजर आ रहे हैं.

धर्मस्थल ले जाकर उसको माथा टेकने के लिए मजबूर कर रहे हैं. आरोप है कि शिवबरन उर्फ पुतानी पासवान पहले धर्म परिवर्तन करा चुका था अब इसका प्रचार-प्रसार कर रहा है. वहीं पीड़ित ने कहा कि गांव के एक बजरंग दल कार्यकर्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी बच्चों और उसके साथ मारपीट की और फिर सिर मुड़वाकर जबरन गांव घुमाते हुए मंदिर में माथा टेकने को मजबूर किया. पुलिस ने कार्रवाई नहीं की इसलिए डीएम से शिकायत की गई.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

पासी समाज में आक्रोश, डीएम से शिकायत 

खागा (Khaga) के बहलोलपुर ऐलई की घटना से आक्रोशित पासी कल्याण समित के लोगों ने पीड़ितों के साथ शनिवार को डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) से शिकायत की है. समित के अध्यक्ष बासुदेव पासी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि करीब 50 से 60 लोगों ने जबरन इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि ये धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है. उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए. 

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

विश्व हिंदू परिषद ने घटना को लेकर क्या कहा? 

बहलोलपुर ऐलई गांव की घटना में बजरंग दल (Bajrang Dal) का नाम आने के बाद विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय कहते हैं कि..

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

जो भी घटना हुई है वह अक्षम्य है इस प्रकार का कृत्य करने वाले जो भी हों उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वहां पर कोई भी बजरंग दल का कार्यकर्ता नहीं था अगर होगा भी तो उस पर भी कार्रवाई होगी. 

विहिप प्रांत उपाध्यक्ष कहते हैं कि ये जंगल राज नहीं है ये योगी राज है यहां गलत करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी. उन्होंने कहा कि अगर उस व्यक्ति (पीड़ित) ने कोई गलत कार्य किया है तो कानून उसको सजा देगा ना कि कोई और. 

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने घटना को लेकर क्या कहा? 

खागा क्षेत्र में हुई घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

वहीं धर्म परिवर्तन को लेकर भी दूसरे पक्ष से मुकदमा दर्ज कराया गया है. उन्होंने कहा कि साल 2022 को शिवबरन उर्फ पुतानी पासवान पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था. सारे तथ्यों की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us