Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में करोड़ों का चूना लगाकर फरार हुई कंपनी ! तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

फतेहपुर में चिट फंड कंपनी ने निवेशकों से ठग लिए करोड़ों रुपए (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक चिट फंड कंपनी ने निवेशकों का 2 करोड़ लेकर फरार हो गई. सात लोगों की तहरीर पर जहानाबाद (Jahanabad Thana) पुलिस ने तीन नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक चिट फंड कंपनी (Chit Fund Company) ने लोगों को झांसे में लेकर 2 करोड़ की ठगी कर ली है. जबतक निवेशक कुछ समझ पाते तबतक आरोपी मौके से फरार हो गए.

मामला जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के कस्बे का है. सात लोगों की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के डॉयरेक्टर और उसके साले सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

कानपुर की कंपनी ने जहानाबाद में खोला था ऑफिस 

कानपुर नगर (Kanpur Nagar) के जूही कला बर्रा स्थित यूनिवर्स ग्रीन कॉरपोरेशन लि. चिट फंड कंपनी ने फतेहपुर (Fatehpur) के जहानाबाद (Jahanabad) में थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अपना ब्रांच ऑफिस खोल रहा था.

बताया जा रहा है कि इस ब्रांच ऑफिस ने लोगों को प्रलोभन देकर करोड़ों रुपए डकार लिए. कानपुर नगर (Kanpur Nagar) के साढ़ थाना (Sadh Thana) क्षेत्र के हसकर के रहने वाले अशर्फी लाल कुशवाहा पुत्र स्व. गयाप्रसाद सहित सात लोगों ने कंपनी के डॉयरेक्टर वीपी सिंह उसके साले डीबी सिंह और कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के रसधान थाना क्षेत्र के अशोक कटियार पर मुकदमा दर्ज कराया है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

निवेशकों को रकम दोगुनी और प्लाट का लालच 

चिट फंड कंपनी ने लोगों को जोड़ते हुए चैन सिस्टम समझाया और रकम 3 वर्ष में दोगुनी के साथ प्लॉट देने का फर्जी आश्वासन दिया. एफआईआर के अनुसार कंपनी के जालसाजों ने निवेशकों को भ्रमित करते हुए करीब 2 करोड़ रुपए जमा करा लिए.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि पॉलिसी की मैच्योरिटी होने पर पैसे मांगे गए तो बॉन्ड जमा करा कर फर्जी चेक दे दिया गया. जालसाजी का पता चलने पर जब पीड़ित जहानाबाद के ऑफिस पहुंचे तो आरोपी ताला बंद कर फरार हो चुके थे.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

तहरीर में ये भी कहा गया कि कंपनी ने हम जैसे बहुत सारे लोगों से करोड़ों की ठगी की है. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

29 Dec 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में करोड़ों का चूना लगाकर फरार हुई कंपनी ! तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक चिट फंड कंपनी (Chit Fund Company) ने लोगों को झांसे में लेकर 2 करोड़ की ठगी कर ली है. जबतक निवेशक कुछ समझ पाते तबतक आरोपी मौके से फरार हो गए.

मामला जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के कस्बे का है. सात लोगों की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के डॉयरेक्टर और उसके साले सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

कानपुर की कंपनी ने जहानाबाद में खोला था ऑफिस 

कानपुर नगर (Kanpur Nagar) के जूही कला बर्रा स्थित यूनिवर्स ग्रीन कॉरपोरेशन लि. चिट फंड कंपनी ने फतेहपुर (Fatehpur) के जहानाबाद (Jahanabad) में थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अपना ब्रांच ऑफिस खोल रहा था.

बताया जा रहा है कि इस ब्रांच ऑफिस ने लोगों को प्रलोभन देकर करोड़ों रुपए डकार लिए. कानपुर नगर (Kanpur Nagar) के साढ़ थाना (Sadh Thana) क्षेत्र के हसकर के रहने वाले अशर्फी लाल कुशवाहा पुत्र स्व. गयाप्रसाद सहित सात लोगों ने कंपनी के डॉयरेक्टर वीपी सिंह उसके साले डीबी सिंह और कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के रसधान थाना क्षेत्र के अशोक कटियार पर मुकदमा दर्ज कराया है. 

निवेशकों को रकम दोगुनी और प्लाट का लालच 

चिट फंड कंपनी ने लोगों को जोड़ते हुए चैन सिस्टम समझाया और रकम 3 वर्ष में दोगुनी के साथ प्लॉट देने का फर्जी आश्वासन दिया. एफआईआर के अनुसार कंपनी के जालसाजों ने निवेशकों को भ्रमित करते हुए करीब 2 करोड़ रुपए जमा करा लिए.

बताया जा रहा है कि पॉलिसी की मैच्योरिटी होने पर पैसे मांगे गए तो बॉन्ड जमा करा कर फर्जी चेक दे दिया गया. जालसाजी का पता चलने पर जब पीड़ित जहानाबाद के ऑफिस पहुंचे तो आरोपी ताला बंद कर फरार हो चुके थे.

तहरीर में ये भी कहा गया कि कंपनी ने हम जैसे बहुत सारे लोगों से करोड़ों की ठगी की है. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

Latest News

लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बैंक कर्मचारी ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद...
Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us