Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: यूपी के फतेहपुर और कानपुर देहात के मत्स्य अधिकारी सस्पेंड ! मंत्री के आदेश पर कार्रवाई

UP News: यूपी के फतेहपुर और कानपुर देहात के मत्स्य अधिकारी सस्पेंड ! मंत्री के आदेश पर कार्रवाई
यूपी के फतेहपुर और कानपुर देहात के मत्स्य अधिकारी सस्पेंड (फाइल फोटो डॉ संजय निषाद): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) और कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के मत्स्य अधिकारी (Fisheries Officer) को अपने काम लापरवाही के चलते मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद (Dr Sanjay Nishad) के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं.

UP News In Hindi: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) और कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के मत्स्य अधिकारी (Fisheries Officer) को लापरवाही के चलते मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad) के आदेश पर निलंबित (Suspend) कर लखनऊ संबद्ध कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि लापरवाही के चलते लोगों ने मंत्री से शिकायत की थी. ऐक्शन में आए संजय निषाद ने कानपुर देहात के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह यादव और फतेहपुर के सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश चंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया साथ ही विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं.

फतेहपुर के सहायक निदेशक मत्स्य सस्पेंड 

फतेहपुर (Fatehpur) में सहायक निदेशक मत्स्य के पद पर कार्यरत गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि गिरीश चंद्र पर मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के गठन में जानबूझकर विलंब किया गया. जानकारी के मुताबिक समितियों के गठन ना होने से मछुआ परिवार बेहद परेशान चल रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामपूजन ने बताया कि अधिकारी की लापरवाही की शिकायत वह तहसील दिवस में भी कर चुके थे. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जिले में डॉ. संजय निषाद का दौरा था जिसको लेकर लोगों ने अधिकारी की शिकायत की थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

जांच में पाया गया कि 50 आवेदनों में 32 के ही बायलॉज प्राप्त हुए हैं. फरवरी 2024 के प्राप्त आवेदनों में समय से कार्यवाही ना करने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया साथ ही लखनऊ मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया. अयोध्या मंडल को इस मामले में जांच दी गई है.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

मीडिया को जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. संजय निषाद (Dr Sanjay Nishad) ने कहा कि विभागीय योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

कानपुर देहात के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक पर गिरी गाज

फतेहपुर के साथ ही कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह यादव (Avnish Kumar Singh Yadav) पर भी विभागीय कार्यों में अनियमितता के चलते मंत्री डॉ संजय सिंह की गाज गिरी है और उन्हें भी निलंबित करते हुए मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि उन पर जलाशयों की नीलामी, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के गठन, किसान क्रेडिट कार्ड योजना और मछुआ कल्याण कोष योजनाओं के लक्ष्य की असफलता के आरोप लगे हैं. यहां भी लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मंत्री ने कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us