Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat Crime: कानपुर देहात में देवरिया हत्याकांड जैसा मामला दोहराने का प्रयास ! जमीनी विवाद में 2 भाइयों की पीट-पीटकर हत्या से मचा हड़कम्प

Kanpur Dehat Crime: कानपुर देहात में देवरिया हत्याकांड जैसा मामला दोहराने का प्रयास ! जमीनी विवाद में 2 भाइयों की पीट-पीटकर हत्या से मचा हड़कम्प
कानपुर देहात में पीट कर हत्या, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kanpur Dehat Murder News: कानपुर देहात में देवरिया हत्याकांड जैसा मामला दोहराया गया. यहां जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पाँव फूल गए, मौके पर एडीजी आलोक सिंह, जिलाधिकारी कानपुर देहात और एसपी कानपुर देहात पहुंचे और जानकारी जुटाई, पुलिस ने आरोपित पक्ष के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर देहात के देवरिया हत्याकांड जैसा मामला आया सामने, मचा हड़कम्प
  • जमीनी विवाद और लोडर खड़ा करने को लेकर खूनी संघर्ष
  • एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पहुँचंकर पीटकर की दो भाइयों की हत्या, 4 घायल, मौके पर एडीजी,डीए

Deoria like massacre in Kanpur rural area : 2 दिन पहले देवरिया में 6 लोगों की हत्या के बाद से प्रदेश में हाहाकार मच गया था, खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना से जुड़ी अपडेट देवरिया से ले रहे थे, अभी उस हत्याकांड का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था, कि कानपुर देहात में कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है यहां पर भी जमीनी विवाद और लोडर खड़ा करने को लेकर एक पक्ष ने लाठी डंडों से दो सगे भाइयों की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है ये आपको बताएंगे.

जमीन पर गाड़ी करने पर खूनी संघर्ष

कानपुर देहात से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां देवरिया हत्याकांड जैसा मामला दोहराने का प्रयास किया गया, इस घटना के बाद कानपुर देहात भी दहल उठा, मामला गजनेर थाना क्षेत्र का है, जहां जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में आए दिन जमीन पर गाड़ी खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ करता था, बीती रात भी ऐसा ही हुआ, दोनों ओर से गाली गलौज हुई, कुछ देर बाद एक पक्ष ने लाठी डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच कर उन पर हमला कर दिया, जिसमें दो बुजुर्ग भाइयों को गम्भीर चोट आई थी, अस्पताल में दोनों में दम तोड़ दिया.

क्या है पूरा मामला

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

जानकारी के मुताबिक गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव के रहने वाले मोहन शुक्ला और सत्यनारायण के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था, आरोप है देर रात भी मोहन शुक्ला ने रामवीर और सत्यनारायण की जमीन पर लोडर खड़ा कर दिया, तो दोनों ओर से विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद मोहन शुक्ला अपने साथियों के साथ लाठी,कुल्हाड़ी और डंडों से लैस होकर सत्यनारायण के घर पहुंच गया. इस दौरान सत्यनारायण के परिवार पर हमला कर दिया, इस खूनी संघर्ष में रामवीर और सत्यनारायण को बेहरहमी से पीटा और घर के अन्य लोगों को भी पीटा, चीख पुकार मचते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तबतक वे सभी फरार हो गए.

आलाधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कानपुर देहात ,एसपी कानपुर देहात मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई, जहां सभी को इलाज के लिए हैलट भेज दिया, यहां अस्पताल में रामवीर और सत्यनारायण की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने अपनी टीम का गठन किया है, आरोपी पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ भी की जा रही है.

2 दिन पहले देवरिया में हुई थी 6 की हत्या

गौरतलब है कि अभी 2 दिन पहले ही देवरिया जिले में जमीन विवाद को लेकर 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस हत्याकांड के बाद प्रदेश में हड़कम्प मच गया था, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे, और अब कानपुर देहात में भी ऐसी घटना दोहराने का प्रयास किया गया, आए दिन जमीनी विवाद से जुड़े ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें रंजिशन लोग एक दूसरे की जान के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, फिलहाल इस मामले में पुलिस और प्रशासन को कड़ा एक्शन लेना पड़ेगा.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us