Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Khaga News: यूपी के फतेहपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कर दी हत्या ! वजह ये बताई जा रही है

Fatehpur Khaga News: यूपी के फतेहपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कर दी हत्या ! वजह ये बताई जा रही है
फतेहपुर टेकारी गांव में डबल मर्डर से हड़कंप मौके पर पहुंचे IPS Dhawal Jaiswal: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक छोटे भाई ने अपने ही सगे भाई और भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के टेकारी गांव की है. एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई हैं.

Fatehpur Khaga News: यूपी के फतेहपुर में सगे छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाभी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मामला गुरुवार खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के टेकारी गांव का है. सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) भी मौके पर पहुंचे. 

कुल्हाड़ी से भाई और भाभी पर लगातार किया वार 

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के टेकारी गांव में छोटे भाई बूंदी तिवारी ने अपने बड़े भाई धर्मेंद्र तिवारी पुत्र स्व. प्रेम तिवारी और भाई भाभी रोली तिवारी की कुल्हाड़ी और ईंट से हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर धमेंद्र और बूंदी में विवाद हो गया. शुरुवाती बातचीत से बात हांथा पाई पर उतर आई. बताया जा रहा है कि इसी बीच पहले बूंदी ने पास में पड़ी ईंटों से धर्मेंद्र के ऊपर वार किया फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. बीच बचाव में आई भाभी रोली को भी देवर ने नहीं बख्शा और ताबड़तोड़ हमला करते हुए गंभीर रूप घायल कर दिया.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक चीख पुकार की आवाज सुनकर जैसे ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे आरोपी भाई उनको देखकर मौके से फरार हो गया. जानकारों की मानें तो धर्मेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था लेकिन रोली की सांसे चल रहीं थीं. आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. इस पूरी घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. धर्मेंद्र और रोली का चार वर्षीय मासूम अनाथ हो गया है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

भैंस के पैसों को लेकर हुआ था आपस में विवाद 

फतेहपुर के टेकारी गांव में डबल मर्डर (Double Murder) से चारो तरफ सनसनी फैल गई. सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) भी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिंक टीम ने मौका मुआयना करते हुए सैंपल कलेक्ट किए.

मृतक धर्मेंद्र की मां और आस-पास के लोगों से भी पुलिस लगातार जानकारी इकट्ठा कर रही है. धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटे भाई बूंदी तिवारी ने धारदार हथियार से अपने बड़े भाई धर्मेंद्र तिवारी और भाभी रोली पर हमला किया था जिससे उन दोनों की मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि शुरुवाती जानकारी के मुताबिक भैंस बेचने से मिले पैसे के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हुआ था जिसके बाद ये घटना हुई है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गईं हैं जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us