Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर का शातिर अपराधी छात्रा के साथ मनाना चाहता है सुहागरात ! सीएम तक पहुंची शिकायत

UP Fatehpur News: फतेहपुर का शातिर अपराधी छात्रा के साथ मनाना चाहता है सुहागरात ! सीएम तक पहुंची शिकायत
फतेहपुर का शातिर अपराधी छात्रा के साथ मनाना चाहता है सुहागरात (प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) का शातिर अपराधी एक छात्रा के साथ सुहागरात मनाने की जिद पर अड़ा है ऐसा ना करने पर उसने छात्रा के मंगेतर की हत्या करने की धमकी दी है साथ ही तेजाब से जलाने की धमकी दे रहा है. सीएम से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक बीएससी की छात्रा ने शातिर अपराधी से तंग आकर सीएम सहित महिला आयोग में शिकायत की है. आरोप है कि एक शोहदा उसे लगातार परेशान कर रहा है और उसके साथ सुहागरात मनाना चाहता है.

ऐसा ना करने पर उसके मंगेतर की हत्या कर देगा और तेजाब से उसे जला देगा. घटना धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि पीड़िता ने थाने में कई बार शिकायत की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई फिर उसने सीएम से लेकर महिला आयोग सहित आला अधिकारियों से शिकायत की जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है. 

पिता रहते हैं विदेश में बेटी के साथ शोहदा मनाना चाहता है सुहागरात 

फतेहपुर (Fatehpur) के धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीएससी की छात्रा ने थाने में एक शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि गांव का रहने वाला अबरार बेग एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके ऊपर पहले से कई मामले दर्ज हैं.

छात्रा ने एफआईआर में बताया कि उसके पिता सऊदी अरब में कई सालों से नौकरी करते हैं घर में केवल मां और दो बहने रहती हैं. डिग्री कॉलेज घर से करीब 15 किलो दूर है जहां पढ़ने के लिए वो अप-डाउन करती है.

Read More: Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

कॉलेज आते जाते समय आरोपी अबरार बेग उससे छेड़छाड़ करता है और फोन पर गंदे एसएमएस भेजता है जिससे तंग आकर परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी. जानकारी होने पर उसने छात्रा के मंगेतर की हत्या की धमकी दी है साथ ही सुहागरात ना मनाने पर तेजाब डाल देगा. 

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

जब पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत तो सीएम को लिखा पत्र 

पीड़ित छात्रा लगातार पुलिस के चक्कर काटती रही लेकिन अपराधी के दबाव में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की. छात्रा ने महिला आयोग सहित सीएम और आला अधिकारियों को पत्राचार किया.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

बताया जा रहा है कि मामले में एसपी ने थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी धड़पकड़ की जा रही है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us