Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में दर्दनाक दुर्घटना ! ट्राला से टकराई बोलेनो कार, तीन की मौत

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में दर्दनाक दुर्घटना ! ट्राला से टकराई बोलेनो कार, तीन की मौत
फतेहपुर में कार और ट्राला की टक्कर से तीन की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दर्दनाक सड़क durghtna (Road Accident) में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास की है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास की है. 

बताया जा रहा है कि कन्नौज (Kannauj News) से प्रयागराज (Prayagraj) की ओर जा रही बलेनो कार अचानक नेशनल हाईवे के ट्राला में जा घुसी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए.

कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

कन्नौज से प्रयागराज की ओर जा रही थी कार, तीन की मौत 

फतेहपुर (Fatehpur) के कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास एक ट्राला से बलेनो कार अचानक भिड़ गई. देखते ही देखते कार के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के मुताबिक कन्नौज (Kannauj) से प्रयागराज (Prayagraj) की ओर जा रही बलेनो कार (UP 74 AC 6336) हाईवे पर खड़े ट्राला से भिड़ गई.

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

बताया जा रहा है कि ट्राला अचानक मुड़ने लगा जिससे तेज रफ्तार कार अपना बैलेंस नहीं बना सकी और पीछे से जा टकराई. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. आधार कार्ड के अनुसार मरने वालों में मनोज शुक्ला (65) निवासी ग्वाल मैदान कन्नौज, अविनाश चंद दुबे (64) निवासी भगवान मकरंद नगर युसुफपुर कन्नौज. जबकि तीसरा कार ड्राइवर कौशल कुमार तिवारी (40) गुरुसहाय गंज कन्नौज की दर्दनाक मौत हुई है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम, कार्रवाई में जुटी 

कल्याणपुर टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में तीन लोगों की मौत पर सीओ बिंदकी वीर सिंह कहते हैं कि हादसे में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है. ट्राला को कब्जे में ले लिया गया है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us