Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में सरकारी टीचर ने छात्रा के साथ की ऐसी हरकत पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP Fatehpur News: फतेहपुर में सरकारी टीचर ने छात्रा के साथ की ऐसी हरकत पुलिस ने किया गिरफ्तार
फतेहपुर में सरकारी टीचर ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत (प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक सरकारी टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ ऐसी हरकत की चारों ओर हड़कंप मच गया. घटना सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र की है. पिता की तहरीर पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक प्राइमरी स्कूल के टीचर की हरकत से चारो ओर हड़कंप मच गया. घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की है. 

बताया जा रहा है कि कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने अपनी कार में बैठा लिया फिर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. छात्रा के विरोध करने पर शिक्षक छात्रा को उतार कर फरार हो गया. पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

परिचित टीचर ने कर दी घिनौनी करतूत

फतेहपुर (Fatehpur) के सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल टीचर अशोक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11की स्टूडेंट है.

हर रोज की तरह पुत्री सोमवार को कॉलेज के लिए निकली थी और पैदल जा रही थी तभी रास्ते में सरकारी टीचर अशोक कार से जा रहा था और बेटी को स्कूल छोड़ने के बहाने अपनी कार बैठा लिया.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

रास्ते में उसने पुत्री के साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए बीच रास्ते में उतार कर फरार हो गया. पिता के अनुसार अशोक उनसे पहले से परिचित था और उनके घर आता जाता था. 

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

छात्रा ने परिजनों से की टीचर की शिकायत 

छात्रा घटना स्थल से कॉलेज गई और घर लौटकर पूरी वारदात को अपने परिजनों को बताया. पिता के अनुसार बेटी बहुत सदमे में है. घबराए परिजन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक अशोक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हरकत में आई पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी कहते हैं कि नाबालिग छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us