Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना

फतेहपुर में शादी से पहले फरार हुआ दूल्हा, दुल्हन करती रही इंतजार (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर में एक शादी उस समय टूट गई जब बारात निकलने से पहले ही दूल्हा घर से लापता हो गया. सजधज कर बैठी दुल्हन रात भर बारात का इंतजार करती रही. सगाई में दो लाख रुपये नकद और अन्य सामान देने की बात सामने आई है. मामला पुलिस तक पहुंच गया है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक घर ऐसा भी था जहां नौ मार्च की रात शहनाइयों की जगह सन्नाटा छा गया. आंगन सजा था, मेहमान मौजूद थे और दुल्हन दहलीज पर बैठी बारात के आने का इंतजार कर रही थी. लेकिन बारात नहीं आई. देर रात एक फोन कॉल ने पूरे परिवार की खुशियों को तोड़ दिया. बताया गया कि दूल्हा शादी से पहले ही घर से गायब हो गया है और वह यह शादी नहीं करना चाहता.

सगाई में नकद रुपये और सामान देकर तय हुआ था रिश्ता

मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी उपेंद्र सविता ने अपनी पुत्री का विवाह शहर के राधा नगर नई बस्ती निवासी बृजेश पुत्र देवनारायण के साथ तय किया था. दोनों परिवारों की सहमति के बाद 24 सितंबर 2025 को वरीक्षा यानी सगाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ था.

इस दौरान लड़की पक्ष की ओर से परंपरा के अनुसार कपड़े, बर्तन, फल-मिठाई के साथ करीब दो लाख रुपये नकद भी दिए गए थे. रिश्तेदारों और परिचितों की मौजूदगी में दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को खुशी-खुशी स्वीकार किया था. इसके बाद 9 मार्च 2026 को विवाह की तिथि तय हुई. परिवार कई महीनों से शादी की तैयारियों में जुटा था.

शादी का दिन आया, आंगन सजा लेकिन बारात नहीं पहुंची

नौ मार्च की सुबह से ही लड़की के घर में उत्सव जैसा माहौल था. आंगन में टेंट और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी. दूर-दराज से आए रिश्तेदार और मेहमान घर में जुटे हुए थे. महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं और रसोई में मेहमानों के लिए पकवान तैयार हो रहे थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर-रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल इस तारीख से खुलेगा, खत्म होगा 9 माह का इंतजार

दुल्हन भी पूरे श्रृंगार के साथ विवाह की रस्मों के लिए तैयार बैठी थी. परिवार को भरोसा था कि शाम तक बारात पहुंचेगी लेकिन समय बीतता गया और बारात आने की कोई जनकारी नहीं हुई. धीरे-धीरे इंतजार चिंता में बदलने लगी और घर के लोग बार-बार फोन कर जानकारी लेने की कोशिश करने लगे.

Read More: UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे

एक फोन कॉल और टूट गई सारी उम्मीदें

जब रात करीब दस बजे तक बारात नहीं पहुंची तो लड़की के पिता उपेंद्र सविता ने दूल्हे के पिता देवनारायण को फोन किया. फोन पर जो जवाब मिला उसने पूरे परिवार को सन्न कर दिया. देवनारायण ने बताया कि उनका बेटा बृजेश शादी नहीं करना चाहता और घर से कहीं चला गया है. यह सुनते ही लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया.

Read More: Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

कुछ ही देर में यह खबर रिश्तेदारों और मेहमानों तक पहुंच गई. जो लोग बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे, वही अब स्तब्ध होकर एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे. महीनों की तैयारियां और उम्मीदें एक पल में बिखर गईं.

दुल्हन की आंखों से बहते रहे आंसू, मायूसी में बदल गया माहौल

सबसे ज्यादा आघात उस दुल्हन को लगा जो अपने जीवन की नई शुरुआत के सपने संजोए बैठी थी. हाथों में रची मेंहदी और शादी का जोड़ा उस पल के लिए तैयार था जब बारात दरवाजे पर पहुंचेगी. लेकिन जैसे ही सच्चाई सामने आई, उसकी आंखों से आंसू बहने लगे.

मां उसे संभालने की कोशिश करती रही जबकि पिता बेटी के भविष्य की चिंता में टूट गया. रिश्तेदार भी देर रात तक परिवार को ढांढस बंधाते रहे. धीरे-धीरे मेहमान वापस लौटने लगे और जिस घर में कुछ समय पहले तक शहनाइयों की उम्मीद थी वहां रात का सन्नाटा छा गया.

पुलिस तक पहुंचा मामला, जांच की बात

घटना के बाद लड़की के पिता ने मलवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि सगाई के दौरान नकद रुपये और अन्य सामान देने के बाद इस तरह शादी से मुकर जाना परिवार के साथ अन्याय है.

थाना प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि मामला राधा नगर क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए इसे संबंधित थाने को भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी चल रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

11 Mar 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक घर ऐसा भी था जहां नौ मार्च की रात शहनाइयों की जगह सन्नाटा छा गया. आंगन सजा था, मेहमान मौजूद थे और दुल्हन दहलीज पर बैठी बारात के आने का इंतजार कर रही थी. लेकिन बारात नहीं आई. देर रात एक फोन कॉल ने पूरे परिवार की खुशियों को तोड़ दिया. बताया गया कि दूल्हा शादी से पहले ही घर से गायब हो गया है और वह यह शादी नहीं करना चाहता.

सगाई में नकद रुपये और सामान देकर तय हुआ था रिश्ता

मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी उपेंद्र सविता ने अपनी पुत्री का विवाह शहर के राधा नगर नई बस्ती निवासी बृजेश पुत्र देवनारायण के साथ तय किया था. दोनों परिवारों की सहमति के बाद 24 सितंबर 2025 को वरीक्षा यानी सगाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ था.

इस दौरान लड़की पक्ष की ओर से परंपरा के अनुसार कपड़े, बर्तन, फल-मिठाई के साथ करीब दो लाख रुपये नकद भी दिए गए थे. रिश्तेदारों और परिचितों की मौजूदगी में दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को खुशी-खुशी स्वीकार किया था. इसके बाद 9 मार्च 2026 को विवाह की तिथि तय हुई. परिवार कई महीनों से शादी की तैयारियों में जुटा था.

शादी का दिन आया, आंगन सजा लेकिन बारात नहीं पहुंची

नौ मार्च की सुबह से ही लड़की के घर में उत्सव जैसा माहौल था. आंगन में टेंट और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी. दूर-दराज से आए रिश्तेदार और मेहमान घर में जुटे हुए थे. महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं और रसोई में मेहमानों के लिए पकवान तैयार हो रहे थे.

दुल्हन भी पूरे श्रृंगार के साथ विवाह की रस्मों के लिए तैयार बैठी थी. परिवार को भरोसा था कि शाम तक बारात पहुंचेगी लेकिन समय बीतता गया और बारात आने की कोई जनकारी नहीं हुई. धीरे-धीरे इंतजार चिंता में बदलने लगी और घर के लोग बार-बार फोन कर जानकारी लेने की कोशिश करने लगे.

एक फोन कॉल और टूट गई सारी उम्मीदें

जब रात करीब दस बजे तक बारात नहीं पहुंची तो लड़की के पिता उपेंद्र सविता ने दूल्हे के पिता देवनारायण को फोन किया. फोन पर जो जवाब मिला उसने पूरे परिवार को सन्न कर दिया. देवनारायण ने बताया कि उनका बेटा बृजेश शादी नहीं करना चाहता और घर से कहीं चला गया है. यह सुनते ही लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया.

कुछ ही देर में यह खबर रिश्तेदारों और मेहमानों तक पहुंच गई. जो लोग बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे, वही अब स्तब्ध होकर एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे. महीनों की तैयारियां और उम्मीदें एक पल में बिखर गईं.

दुल्हन की आंखों से बहते रहे आंसू, मायूसी में बदल गया माहौल

सबसे ज्यादा आघात उस दुल्हन को लगा जो अपने जीवन की नई शुरुआत के सपने संजोए बैठी थी. हाथों में रची मेंहदी और शादी का जोड़ा उस पल के लिए तैयार था जब बारात दरवाजे पर पहुंचेगी. लेकिन जैसे ही सच्चाई सामने आई, उसकी आंखों से आंसू बहने लगे.

मां उसे संभालने की कोशिश करती रही जबकि पिता बेटी के भविष्य की चिंता में टूट गया. रिश्तेदार भी देर रात तक परिवार को ढांढस बंधाते रहे. धीरे-धीरे मेहमान वापस लौटने लगे और जिस घर में कुछ समय पहले तक शहनाइयों की उम्मीद थी वहां रात का सन्नाटा छा गया.

पुलिस तक पहुंचा मामला, जांच की बात

घटना के बाद लड़की के पिता ने मलवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि सगाई के दौरान नकद रुपये और अन्य सामान देने के बाद इस तरह शादी से मुकर जाना परिवार के साथ अन्याय है.

थाना प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि मामला राधा नगर क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए इसे संबंधित थाने को भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी चल रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है. नई टीम...
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

Follow Us