Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat News: घर-घर वितरित किये जा रहे दीए ! 22 जनवरी को मनाएंगे दीपावली, एक लाख लोगों का विशाल भंडारा, पवन तनय आश्रम के महंत का संकल्प

Kanpur Dehat News: घर-घर वितरित किये जा रहे दीए ! 22 जनवरी को मनाएंगे दीपावली, एक लाख लोगों का विशाल भंडारा, पवन तनय आश्रम के महंत का संकल्प
कानपुर देहात पवन तनय आश्रम, 22 जनवरी को मनाई जाएगी दीवाली, घर-घर वितरित किये जा रहे दीये

कानपुर देहात राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

यूपी के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में बने पवन तनय आश्रम (Pavan Tanay Ashram) के महंत गोपाल दास अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Life Consecration) को दीवाली की तरह मनाने की तैयारी कर रहे हैं. जिसके लिए वह एक लाख घरों में 11-11 दिए बंटवा रहे हैं. यह सभी दिए 22 जनवरी के दिन जलाए जाएंगे. यही नहीं प्रसाद के रूप में एक लाख लोगों को भंडारा (Bhandara) खिलाने की तैयारी भी की जा रही है.

पवन तनय आश्रम के महंत का संकल्प, घर-घर वितरित किये जा रहे दीये

22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Life Consecration  Programme) होना है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है ऐसे में देश का हर एक नागरिक इस मुहिम से जुड़कर अपने सहभागिता दिख रहा है.  वहीं अब उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित पवन तनय आश्रम (Pavan Tanay Ashram) के महंत गोपाल दास ने भी संकल्प लेते हुए कहा है कि 22 जनवरी के दिन जब भगवान श्री राम नए महल में विराजमान होंगे इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक लाख लोगों को भंडारा कराया जाएगा. साथ ही एक लाख घरों में 11-11 दिए बटवाना शुरू कर दिया है. जिन्हें 22 जनवरी के दिन जलाया जाएगा.

22 जनवरी को मनाएंगे दीपावली

उनका ऐसा कहना है कि 500 सालों के बाद भगवान श्री राम अपने घर वापस लौट रहे हैं इस दिन को हम ऐतिहासिक दिन (Historical Day) के रूप में मनाना चाहते हैं. जिस तरह से भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास कर अयोध्या वापस लौटे थे तब उनके आने की खुशी में अयोध्या वासियों ने अपने घरों के बाहर दीप जलाए (Lighting Lamps) थे. ठीक उसी तरह से एक बार फिर रामलला अपने घर वापस आ रहे हैं इस दिन को भी हम दीपावली के रूप में मनाएंगे. हम चाहते हैं कि हमारे इस त्यौहार को सभी देशवासी मिलकर मनाये और इसका हिस्सा बने.

2 महीने से तैयारियों में जुटे हैं महंत

आश्रम के महंत गोपाल दास (Gopal Das) ने बताया कि 2 महीने पहले से ही 11 लाख दीये बनवाने के लिए कुम्हार दिन-रात एक कर इस काम में जुटे हुए थे. अब इन दीयो को लगभग बटवाया भी जा चुका है, ऐसे में जिन्हें दिया गया है उनसे आग्रह करते हुए कहा गया है कि 22 जनवरी के दिन अपने घरों के बाहर जिस तरह से दीपावली में दीपक जलाते हैं ठीक उसी तरह से इन दीयों को भी जलाएं और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाएं.

एक लाख श्रद्धालुओं को कराया जाएगा भंडारा

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Life Consecration) में सभी लोग नहीं पहुंच सकते हैं ऐसे में भगवान श्री राम के प्रसाद के रूप में महंत द्वारा एक लाख श्रद्धालुओं (Devotees) को भंडारे का भी प्रबंध कराया जा रहा है. जिसके लिए आश्रम से जुड़े सदस्यों द्वारा इसकी तैयारी भी की जा रही है. वही आश्रम के महंत द्वारा किए जा रहे इस धार्मिक कार्य को लेकर सभी लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है जिस वजह से इस धार्मिक कार्य में सभी लोग हिस्सा ले रहे हैं.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us