Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बहू को कई दिनों तक रखा भूखा ! ऐसे बचाई जान, 11 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बहू को कई दिनों तक रखा भूखा ! ऐसे बचाई जान, 11 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में महिला ने 11 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बहू को पीटने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर 11 ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाने का है.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में मायके आई विवाहिता बेटी ने अपने ससुराली जनों पर जान से मारने का प्रयास और दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के उमरपुर गौंती निवासी फिजा खातून ने अपनी जान बचाते हुए डेढ़ साल की बच्ची को लेकर ससुराल से भाग कर मायके पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक उसकी शादी कौशांबी (Kaushambi) जिले के कड़ाधाम थाने के निजाम का पुरवा में हुई थी.

दो साल पहले कौशांबी में हुई थी फिजा की शादी

फतेहपुर (Fatehpur) के सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के उमरपुर गौंती निवासी फिजा खातून की शादी 14 जुलाई 2022 को कौशांबी के कड़ाधाम क्षेत्र के निजाम का पुरवा निवासी मो. सलमान के साथ हुई थी.

आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग महिला को लगातार प्रताड़ित करते थे और कई-कई दिनों तक बिना खाना दिए मारपीट भी करते थे. फिजा ने तहरीर में बताया कि बीते 18 सितंबर को दहेज के लिए उसे मारा पीटा गया और घर से भगाने का प्रयास किया गया. जानकारी के मुताबिक घर से ना जाने पर हत्या की साजिश रचने लगे. मंसूबा भांपकर अपनी बच्ची को लेकर मायके आ गई. 

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

चार पहिया के लिए महिला को किया प्रताड़ित 

फिजा खातून का आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दो लाख रुपए और चार पहिया गाड़ी के लिए उसे प्रताड़ित करते थे. महिला ने अपने पति सलमान, ससुर नूर उर्फ नूरे, सास शबनम, ननद तैसीन बानों, नंदोई तौफीक, ननद राबिया, ममेरी सास कुरैशा, फुफेरा ससुर शहजादे, देवर सिब्तैन, मो. तुफैल, सुहैल के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दहेज प्रताड़ना को लेकर 11 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us