Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में यमुना को चुनौती देने चला था युवक ! स्टंटबाजी में चली गई बाइक, ऐसे बची जान

Fatehpur News: फतेहपुर में यमुना को चुनौती देने चला था युवक ! स्टंटबाजी में चली गई बाइक, ऐसे बची जान
फतेहपुर का स्टंटबाज युवक वीडियो वायरल: Image Credit Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में यमुना (Yamuna) की धारा में एक युवक का स्टंट करना भारी पड़ गया. सड़क पार करते समय वो गाड़ी सहित डूब गया. लेकिन गलीमत रही की कुछ ही मिनटों में बाहर आ गया. सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बाढ़ की जलधारा से खिलवाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया. स्टंट कर रहा युवक बाइक सहित यमुना के पानी में डूब गया.

मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के पास का बताया जा रहा है. बाढ़ के पानी से निकलते समय सामने खड़ा एक युवक इसका वीडियो बना रहा था जो घटना के बाद, तेजी से वायरल हो रहा है. 

स्टंटबाजी में चली गई गाड़ी, मरते मरते बचा 

फतेहपुर (Fatehpur) में युमना में आई बाढ़ ने आस-पास के गांवों को भी अपने आगोश में ले लिया है. बाढ़ की जलधारा से पक्की सड़कें भी तालाब में परिवर्तित हो गईं हैं. ऐसी में एक स्टंटबाज यमुना की जलधारा को चुनौती दे रहा था.

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक के आस-पास का है हालाकि युगान्तर प्रवाह इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक वीडियो बनाने के चक्कर में जानबूझ कर स्टंट कर रहा है तभी वो बाइक सहित पानी में डूब जाता है. अपने आप को डूबता देख गाड़ी छोड़ कर जान बचाते हुए वो बाहर निकला.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us