Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर सड़क हादसों में चार की मौत ! छात्र..महिला..पुरुष ने तोड़ा दम, लोगों का गुस्सा फूटा

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर सड़क हादसों में चार की मौत ! छात्र..महिला..पुरुष ने तोड़ा दम, लोगों का गुस्सा फूटा
फतेहपुर के राधानगर में एक व्यक्ति की मौत के बाद सड़क को जाम किया गया: Image Credit Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur Accident) में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है. राधानगर क्षेत्र में गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Road Accident In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई. जिनमें दो छात्र, एक महिला और पुरुष शामिल हैं.

राधानगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने शव रखकर बांदा-बहराइच मार्ग को जाम कर दिया. वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र में दो एलएलबी के छात्रों और थरियांव क्षेत्र में एक महिला की मौत से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

सब्जी लेकर घर लौट रहा था व्यक्ति, हादसे में चली गई जान, लोगों का गुस्सा फूटा

फतेहपुर (Fatehpur) के राधानगर थाना (Radha Nagar Thana) क्षेत्र के मदरियापुर मजरे केवई निवासी रामबरन कोरी (50) सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे तभी लौटते समय बांदा-बहराइच मार्ग पर ढकौली के पास उसकी साइकिल को ट्रक ने टक्कर मार दी.

बताया जा रहा है कि हादसे से रामबरन की मौके पर मौत हो गई. ट्रक की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों और पहुंचे परिजनों ने सड़क जाम कर घंटों हंगामा किया और मुआवजे की मांग करने लगे. जानकारी के मुताबिक देर रात काफी समझाने के साथ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. 

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

शीतला मंदिर से लौट रही थी महिला, बोलेरो की टक्कर से मौत

दूसरी घटना थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के उसरैना मोड़ के पास की है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र के आशिकपुर औरैया मजरे अंचितपुर पिटाई निवासी प्रभादेवी (45) पत्नी राजेंद्र तिवारी पड़ोसी महिला सुषमा देवी अपने बेटे अंकित की बाइक से शीतला मंदिर दर्शन करने गईं थीं.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

बताया जा रहा है कि लौटते समय तीनों किसी काम से उसरैना में रुकीं और पैदल रोड क्रास करते समय दोनों महिलाओं को एक बोलेरो ने जोरदार टक्टर मार दी. हादसे में प्रभा देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि सुषमा की हालत गंभीर है. 

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

जब एलएलबी के छात्रों की मौत से चीख उठा ट्रामा सेंटर 

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के लोधीगंज बाईपास के पास कौशांबी (Kaushambi) से LLB की परीक्षा देकर लौट रहे आशीष और ज्ञानेंद्र ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए. आस-पास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दो परिवारों के चिराग अचानक बुझने से ट्रामा सेंटर में कोहराम मच गया. जो इस हादसे की ख़बर सुनकर पहुंचा उसकी आंखें भर आईं. बताया जा रहा कि आशीष (24) पुत्र शिवमोहन राधानगर क्षेत्र का रहने वाला था.

वहीं ज्ञानेंद्र कुमार (25) पुत्र राधेश्याम महिला थाने के निकट रहता था. सूरज ढलने ने पहले ही घर के चिराग ऐसे बुझे की चारो ओर कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us